{"_id":"5ff64938a04af65c0a1ec09c","slug":"uncontrollable-situation-in-south-africa-a-big-shortage-of-coffins","type":"story","status":"publish","title_hn":"coronavirus: दक्षिण अफ्रीका में बेकाबू हो रहे हालात, ताबूतों की पड़ रही कमी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
coronavirus: दक्षिण अफ्रीका में बेकाबू हो रहे हालात, ताबूतों की पड़ रही कमी
Thu, 07 Jan 2021 05:07 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, केप टाउन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 07 Jan 2021 05:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के कारण हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। हालत यहां तक पहुंच गई है कि मृतकों की बढ़ती संख्या के कारण ताबूतों की कमी पड़ने लगी है। यहां कोरोना से होने वाली मौतें 120 फीसदी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
देश कोरोना वायरस का नया प्रकार आने के बाद नई चुनौतियों से जूझ रहा है। रोजाना मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को यहां 422 लोगों की मौत हुई थी जबकि 15 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन
लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही कोई वैक्सीन लाएगी और पूरे देश में लोगों को इसकी डोज दी जाएगी। ताबूतों की भारी मांग के बीच लोगों की उम्मीदें वैक्सीन से ही लगी हैं। भारी संख्या में मौतों ने लोगों के बीच घबराहट पैदा कर दी है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक ने सोमवार को कहा था कि वह दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नए रूप से चिंतित हैं। अत्याधिक प्रभाव वाला नया वायरस ब्रिटेन की वैक्सीन योजनाओं पर भी असर डाल सकता है।
डेलमास में फ्यूनरल होम चलाने वाले दक्षिण अफ्रीका के फ्यूनरल डायरेक्टर थाबिसो मौमाको ने कहा कि वे और उनका स्टाफ इसे लेकर बेहद डरे हुए हैं। हमें पता है कि ये नए प्रकार का वायरस है। हमारे माता-पिता हैं, बड़े-बुजुर्ग हैं, इसलिए हमारे अंदर डर है।