Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   un unicef says increasing heat in south asia dangerous for children health

UNICEF: 'दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक', यूनीसेफ की रिपोर्ट में दावा

Tue, 28 May 2024 04:20 PM IST
नितिन गौतम यूएन हिंदी समाचार
यूएन हिंदी समाचार Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 28 May 2024 04:20 PM IST
सार

यूनिसेफ का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में लंबे समय तक रहने से बच्चों का दिमागी विकास भी प्रभावित हो सकता है। इससे बच्चों के सीखने, याद करने में परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
un unicef says increasing heat in south asia dangerous for children health
बच्चों को गर्मी से ज्यादा खतरा - फोटो : UNICEF/Vlad Sokhin

विस्तार

यूनीसेफ ने हाल ही में कहा है कि दक्षिण एशियाई देशों में गर्मी बढ़ने का बच्चों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। भारत की राजधानी दिल्ली सहित देश के उत्तरी राज्यों में तापमान 43 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। देश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने भी 23 से 27 मई तक गम्भीर लू जारी रहने की चेतावनी जारी की थी। पाकिस्तानी प्रान्त पंजाब में तो 25 से 31 मई तक स्कूल बन्द कर दिए हैं। यूनीसेफ़ के अनुसार पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में बढ़ता पारा, लाखों बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन


यूनीसेफ की सलाह- बच्चों को भरपूर पानी पिलाएं
यूनीसेफ ने कहा है कि बच्चों को गर्मी के असर से बचाने के लिए उन्हें भरपूर मात्रा में पानी पिलाया जाना चाहिए। दरअसल बच्चे, वयस्कों की तरह बदलते तापमान के हिसाब से तेजी से समायोजित नहीं हो सकते, ऐसे में उन्हें गर्मी में ज्यादा खतरा है। बच्चों के शरीर का तापमान बढ़ने से उनके दिल की धड़कन तेज हो जाती है और तेज सिरदर्द होता है। शरीर में जकड़न और बेहोशी भी हो सकती है। शरीर में पानी की कमी की वजह से हीटस्ट्रोक और डायरिया का भी खतरा है। हालात बिगड़ने पर शरीर के अंग काम करना भी बंद कर सकते हैं। 
विज्ञापन


यूनिसेफ का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में लंबे समय तक रहने से बच्चों का दिमागी विकास भी प्रभावित हो सकता है। इससे बच्चों के सीखने, याद करने में परेशानी हो सकती है। गर्भवती महिलाओं में भी गर्मी की वजह से परेशानी हो सकती है और हालात बिगड़ने पर गर्भ में ही बच्चे की मौत तक हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार निगरानी की जरूरत
यूनीसेफ का कहना है कि बच्चे, गर्मी से बचाव के लिए बड़ों पर निर्भर होते हैं इसलिए माता-पिता और अभिभावकों को अपने बच्चों को दिन भर उनके भीतर तरल पदार्थों की कमी नहीं होने देने के लिए, चौकन्ना रहना होगा। बच्चों को गर्मी सम्बन्धी बीमारियों से बचाने के लिए, उन्हें बार-बार यह जाँच करते रहनी होगी कि बच्चे प्यासे तो नहीं हैं, उन्हें पसीना तो नहीं आ रहा है और उनका शरीर बहुत गर्म तो नहीं, या फिर उन्हें उबकाई तो नहीं हो रही है। यदि बच्चों का मुंह सूख रहा है या फिर उन्हें सिर दर्द हो रहा है तो ध्यान देने की जरूरत है। गर्मी के दौरान बच्चों को ढीले-ढाले कपड़े पहनाना चाहिए।


यूनीसेफ के वर्ष 2020 के आंकड़ों पर आधारित एक विश्लेषण के अनुसार, दक्षिण एशिया में 18 वर्ष से कम उम्र के लगभग 76 प्रतिशत यानि लगभग 46 करोड़ बच्चे, अत्यधिक उच्च तापमान के माहौल में रहे, जब एक वर्ष में 83 या उससे अधिक दिनों के दौरान तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। यूनीसेफ़ के 2021 के बाल जलवायु जोखिम सूचकांक (CCRI) के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान, बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान में बच्चे, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अत्यधिक उच्च जोखिम की चपेट में हैं।

(नोट: यह लेख संयुक्त राष्ट्र हिंदी समाचार सेवा से लिया गया है।)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed