{"_id":"5e1a1ce68ebc3e87b17f5f22","slug":"un-thanks-india-for-paying-regular-budget-contributions","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित बजट योगदान का भुगतान करने पर यूएन का भारत को शुक्रिया, इन देशों पर है बकाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नियमित बजट योगदान का भुगतान करने पर यूएन का भारत को शुक्रिया, इन देशों पर है बकाया
Sun, 12 Jan 2020 12:38 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
यूएन
- फोटो : twitter
यूएन ने अपने नियमित बजट योगदान का पूर्ण भुगतान करने पर भारत का आभार मानते हुए धन्यवाद दिया है। इसी के साथ भारत 193 देशों वाले इस वैश्विक निकाय को निर्धारित समय सीमा के अंदर योगदान करने वाला चौथा देश बन गया है।
विज्ञापन
भारत ने दस जनवरी को 23,396,496 डॉलर का भुगतान किया और वह एक फरवरी, 2020 तक अपना पूर्ण बजट भुगतान करने वाला चौथा देश बन गया। यह समय सीमा वित्तीय विनियमन के तहत तय की गई है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, ‘अर्मेनिया, पुर्तगाल और यूक्रेन के बाद भारत को चौथे देश के रूप में भुगतान करने के साथ ही हम भारत को भी धन्यवाद देते हैं।
विज्ञापन
यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने अपने नियमित बजट योगदान के पूर्ण भुगतान से जुड़े ‘यूएन 2020 ऑनर रॉल’ का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘बहुत कम ने ही भुगतान किया है। उम्मीद है कि और कई भी ऐसा करेंगे।’ दस सदस्य देशों मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोमोरोस, गाम्बिया, लेबनान, लेसोथो, साओ टोम एंड प्रिसिंप, सोमालिया, टोंगा, वेनेजुएला और यमन पर अब भी बकाया है।
विज्ञापन