फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›    UN Secretary General Antonio Guterres hopes the Kashmir issue between India and Pakistan can be solved peacefully

संयुक्त राष्ट्र: शांति से सुलझाया जा सकता है भारत-पाक के बीच कश्मीर विवाद, किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं 

Sat, 22 Jan 2022 02:59 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Jan 2022 02:59 PM IST
सार

कश्मीर एक ऐसा विषय है, जहां पर हमेशा मानवाधिकारों का सम्मान किया गया है। वहां लोग शांति व सुरक्षा से रह सकते हैं।

विज्ञापन
 UN Secretary General Antonio Guterres hopes the Kashmir issue between India and Pakistan can be solved peacefully
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : social media

विस्तार

विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा, कश्मीर में ऐसी स्थिति है, जिसमें मानवाधिकारों का सम्मान किया जाता है तथा जिसमें लोग शांति एवं सुरक्षा के साथ रह सकते हैं। भारत हमेशा से कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज करता रहा है।

विज्ञापन


महासचिव गुटेरस ने कहा, संयुक्त राष्ट्र का रुख और इस बारे में लिए गए संकल्प एक समान हैं। वहां संयुक्त राष्ट्र का एक शांति रक्षक अभियान मौजूद है और हम बेशक प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, मैंने कई बार अपनी ओर से सहयोग की पेशकश की है और हमें उम्मीद है कि यह कुछ ऐसी चीज है, जिसका शांतिपूर्ण तरीके से समाधान किया जा सकता है।
विज्ञापन


गुटेरस यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे। इससे पहले अगस्त 2019 में भी गुटेरस एक बयान में, भारत-पाक के बीच 1972 के द्विपक्षीय शिमला समझौते को याद कर चुके हैं। यह समझौता तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाक हुक्मरान जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच किया गया जिसमें कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को खारिज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुटेरेस ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर भारत का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है। भारत इस मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष को नहीं चाहता है। उसका मानना है कि दोनों ही देश आपस में इस विवाद को सुलझा सकते हैं। गुटेरेस ने अगस्त 1972 में हुए शिमला समझौते को याद करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ है, यह समझौता कश्मीर मुद्दे पर किसी भी तीसरे पक्ष को खारिज करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed