फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Secretary-General António Guterres expresses condolences on the death of 8 UN peacekeepers

कांगो में हेलीकॉप्टर दुर्घटना: आठ शांति सैनिकों की मौत पर एंटोनियो गुटेरेस ने जताया दुख, कहा- चल रही जांच

Wed, 30 Mar 2022 07:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कांगो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कांगो Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 30 Mar 2022 07:29 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में संयुक्त राष्ट्र के आठ शांति सैनिकों की मौत पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवारों और शांति सैनिकों के गृह देशों की सरकारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
UN Secretary-General António Guterres expresses condolences on the death of 8 UN peacekeepers
एंटोनियो गुटेरस

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में संयुक्त राष्ट्र के आठ शांति सैनिकों की मौत पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। ये घटना मंगलवार को हुई थी। आठ शांति सैनिकों की मौत पर दुख जताते हुए उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना की जांच चल रही है।

विज्ञापन


वहीं, इस घटना को लेकर गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने मंगलवार को एक बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा था कि कांगो गणराज्य के उत्तरी किवु प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हुए प्यूमा हेलीकॉप्टर में सवार 8 शांति सैनिकों की मौत की पुष्टि करते हुए महासचिव को गहरा दुख हुआ है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर त्शानजू में एक मिशन पर था। इस इलाके में हाल के दिनों में 23 मार्च मूवमेंट (एम-23) विद्रोही समूहों और कांगो सेना के बीच झड़पें हुईं थी। इस दुर्घटना में मारे गए शांति सैनिकों में 6  सैनिक पाकिस्तान के थे और एक-एक सैनिक रूस और सर्बिया का था। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शोक संतप्त परिवारों और शांति सैनिकों के गृह देशों की सरकारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed