फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN report claims Deadly Delta wave stole 240,000 lives in India between April June similar episodes could take place in near term

यूएन की चेतावनी: भारत में अप्रैल-मई में दूसरी लहर के बीच गईं 2.40 लाख जानें, यह स्थिति जल्द लौटने का खतरा

Thu, 13 Jan 2022 11:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 13 Jan 2022 11:08 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कोरोनावायरस को रोकने के लिए वैक्सीन साझाकरण से जुड़ा वैश्विक नजरिया नहीं अपनाया गया, तो महामारी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर खतरा बनी रहेगी।

विज्ञापन
UN report claims Deadly Delta wave stole 240,000 lives in India between April June similar episodes could take place in near term
अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज - फोटो : amar ujala

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में भारत में आई कोरोना दूसरी लहर को लेकर बड़ा दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि अप्रैल से जून 2021 के बीच भारत में डेल्टा वैरिएंट की लहर में 2 लाख 40 हजार लोगों की जान चली गई थी। इससे देश की आर्थिक स्थिति बुरी तरह बिगड़ी थी। यूएन ने चेतावनी दी कि भारत के लिए जल्द यह स्थिति फिर पैदा हो सकती है। 
विज्ञापन


यूएन की वर्ल्ड इकोनॉमिक सिचुएशन एंड प्रोसपेक्ट्स (WESP) 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमिक्रॉन वैरिएंट की वजह से संक्रमण की नई लहरें आ रही हैं और अर्थव्यवस्थाओं पर इसका असर बढ़ना तय है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कोरोनावायरस को रोकने के लिए वैक्सीन साझाकरण से जुड़ा वैश्विक नजरिया नहीं अपनाया गया, तो महामारी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर खतरा बनी रहेगी। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दक्षिण एशिया आगे बड़ी मुसीबतों का सामना कर सकता है। यहां कोरोना टीकाकरण की धीमी रफ्तार नए वैरिएंट्स और बार-बार उभरने वाले मामलों को बढ़ावा देती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों को देखा जाए तो सामने आता है कि बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान की 26 फीसदी से भी कम आबादी पूर्ण टीकाकरण के दायरे में थी। इस दौरान भूटान, मालदीव और श्रीलंका की 64 फीसदी से ज्यादा आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed