{"_id":"62b5d97a1756f23acb34829d","slug":"un-office-points-to-israel-in-al-jazeera-reporter-death-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"Al Jazeera reporter's death: संयुक्त राष्ट्र ने रिपोर्टर की मौत में इस्राइल पर उठाई अंगुली, जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Al Jazeera reporter's death: संयुक्त राष्ट्र ने रिपोर्टर की मौत में इस्राइल पर उठाई अंगुली, जानें पूरा मामला
Fri, 24 Jun 2022 09:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 24 Jun 2022 09:04 PM IST
सार
जानी-मानी फलस्तीनी-अमेरिकी रिपोर्टर शिरीन की अधिकृत जेनिन वेस्ट बैंक टाउन में 11 मई को इस्राइल की सेना के छापे के दौरान गोलियां लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
UN
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा कि लगता है अल जजीरा की रिपोर्टर शिरीन अबु अकलेह और उनकी टीम को इस्राइली सैनिकों की निशाना लगाकर चलाई गोलियां लगी थीं। उसने शिरीन की पिछले माह मौत मामले की आपराधिक जांच का आह्वान भी किया।
विज्ञापन
जानी-मानी फलस्तीनी-अमेरिकी रिपोर्टर शिरीन की अधिकृत जेनिन वेस्ट बैंक टाउन में 11 मई को इस्राइल की सेना के छापे के दौरान गोलियां लगने से मौत हो गई थी। इस्राइल ने उन्हें निशाना बनाने से इनकार करते हुए कहा था, उनकी मौत फलस्तीनियों की गोलियों से हुई।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमख मिसेल बैचलेट की प्रवक्ता रवीना शमदसानी ने कहा, उनका कार्यालय इस मामले की निगरानी कर रहा था। तथ्यों से पता चला है, शिरीन की जान लेने और उनके एक साथी को घायल करने वाली गोलियां हथियारबंद फलस्तीनियों नहीं, बल्कि इस्राइली सुरक्षा बलों की ओर से चली थी।
विज्ञापन