फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN delegation will come India to stop Israel Palestine war

इस्राइल-फलस्तीन युद्ध को रोकने के लिए भारत आएगा संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधिमंडल

Mon, 02 Mar 2020 12:42 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 02 Mar 2020 12:42 PM IST
विज्ञापन
UN delegation will come India to stop Israel Palestine war
इजरायल

फलस्तीन पर संयुक्त राष्ट्र का एक प्रतिनिधिमंडल इजराइल और फलस्तीन के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के संबंध में भारत का राजनीतिक एवं कूटनीतिक समर्थन जुटाने के लिए नई दिल्ली आएगा।

विज्ञापन


फलस्तीन और इजराइल दोनों के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं। वह दो राष्ट्र समाधान में यकीन करता है जिसमें इजराइल और भविष्य में बनने वाला फलस्तीनी राष्ट्र दोनों का शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व हो। दो राष्ट्र समाधान स्वतंत्र इजराइल और स्वतंत्र फलस्तीन के शांतिपूर्ण सह अस्तित्व की कल्पना करता है। फलस्तीन पूर्वी यरूशलम को भविष्य की अपनी राजधानी देखता है।
विज्ञापन


सोमवार से दो दिन की यात्रा पर आ रहे फलस्तीनी लोगों के आवश्यक अधिकारों के प्रयोग पर संयुक्त राष्ट्र की समिति (सीईआईआरपीपी) का प्रतिनिधिमंडल विदेश मंत्री एस जयशंकर और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही नेताओं एवं थिंक टैंक से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि प्रतिनिधिमंडल का मकसद भारत से उन तरीकों पर बात करना है जिनसे वह फलस्तीन के विषय को सुलझाने में सक्रिय भूमिका निभा सकता है। यह यात्रा फलस्तीन के लिए क्षमता निर्माण परियोजनाओं पर कमिटी ब्यूरो और भारत के बीच समन्वय बढ़ाने पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed