फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN chief said on Climate change that era of global warming is over expressed hope about G20

Climate: ‘ग्लोबल वार्मिंग का दौर अब खत्म, बॉयलिंग का समय शुरू’, जलवायु परिवर्तन पर बोले एंटोनियो गुटेरेस

Fri, 28 Jul 2023 07:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 07:11 AM IST
सार

गुटेरेस ने विश्व के सभी नेताओं से कहा है कि जलवायु परिवर्तन को लेकर अब कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। कोई बहाना नहीं चलेगा। अब दूसरों का इंतजार करने का समय चला गया है। बढ़ते तापमान के कारण हमें त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। हमारे पास कई महत्वपूर्ण अवसर हैं।

विज्ञापन
UN chief said on Climate change that era of global warming is over expressed hope about G20
António Guterres - फोटो : António Guterres

विस्तार

भारत इस साल जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। दिल्ली में आयोजित होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन और उच्च स्तरीय महासभा सत्र को लेकर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस का कहना है कि जलवाय परिवर्तन पर कार्रवाई करने के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर है। ग्लोबल वार्मिंग का युग अब खत्म हो चुका है। यह अब ग्लोबल बॉयलिंग बन चुका है।

विज्ञापन


मानव इतिहास का सबसे गर्म महीना जुलाई 
गुटेरेस ने कहा कि मानवता गर्म सीट पर है। बता दें, मौसम विज्ञान संगठन और यूरोपीय आयोग की एक समिति ने कहा है कि जुलाई 2023 मानव इतिहास का सबसे गर्म महीना हो सकता है। उत्तरी अमेरिका, एशिया, अफ्रीका और यूरोप के साथ-साथ यह पूरी धरती के लिए खतरनाक है। गुटेरेस ने कहा कि जलवायु परिवर्तन यह खतरनाक है। यह तो सिर्फ शुरुआत है। ग्लोबल वार्मिंग का युग अब खत्म हो चुका है। ग्लोबल बॉयलिंग का युग आ चुका है। प्रदुषित हवा के कारण हम सांस नहीं ले सकते।
विज्ञापन

गर्मी असहनीय होती जा रही है।

बढ़ते तापमान के कारण कार्रवाई की आवश्यकता 
गुटेरेस ने विश्व के सभी नेताओं से कहा है कि जलवायु परिवर्तन को लेकर अब कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। कोई बहाना नहीं चलेगा। अब दूसरों का इंतजार करने का समय चला गया है। बढ़ते तापमान के कारण हमें त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है। हमारे पास कई महत्वपूर्ण अवसर हैं। अफ्रीका जलवायु शिखर सम्मेलन। जी20 शिखर सम्मेलन। संयुक्त राष्ट्र जलवायु महत्वाकांक्षा शिखर सम्मेलन। सीओपी 28। भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी 20 की अध्यक्षता संभाली थी। 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने लोगों को बचाएं
यूएन प्रमुख ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मौसम की भीषणता अब सामान्य बात बनती जा रही है। गुटेरस ने सभी देशों से कहा है कि आप अपने लोगों को भीषण गर्मी, बाढ़, तूफान, सूखे से बचाएं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलवायु वित्त को लेकर किए गए वादे को पूरा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed