Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UN Antonio Guterres statement Gaza conflict welcomed Trump peace proposa says immediate action taken

UN: गाजा संघर्ष पर यूएन महासचिव ने ट्रंप के शांति प्रस्ताव का किया स्वागत, कहा- तत्काल कार्रवाई करें

Wed, 01 Oct 2025 07:36 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 01 Oct 2025 07:36 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ट्रंप के नेतृत्व में तैयार गाजा शांति प्रस्ताव का स्वागत करते हुए तत्काल कार्रवाई की अपील की है। प्रस्ताव में युद्धविराम, बंधकों की रिहाई, कैदियों की अदला-बदली और गाजा में मानवीय मदद की व्यवस्था शामिल है। 

विज्ञापन
UN Antonio Guterres statement Gaza conflict welcomed Trump peace proposa says immediate action taken
एंटोनियो गुटेरेस - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिका के नेतृत्व में तैयार किए गए गाजा शांति प्रस्ताव का स्वागत किया है और सभी पक्षों से तत्काल कदम उठाने की अपील की है। गुटेरेस ने जोर देकर कहा कि युद्ध से उपजे मानवीय संकट को कम करना और स्थायी शांति स्थापित करना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि गुटेरेस ने मौजूदा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पेश किए गए शांति प्रस्ताव को सकारात्मक कदम बताया है। उनका कहना है कि यह योजना गाजा और पूरे क्षेत्र में युद्धविराम और स्थायी शांति लाने की दिशा में अहम है। गुटेरेस ने अरब और मुस्लिम देशों की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि अब सभी पक्षों को समझौते और उसके क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्ध होना होगा।
विज्ञापन


मानवीय संकट को कम करने पर जोर
गुटेरेस ने कहा कि सबसे अहम लक्ष्य युद्ध से उपजे गंभीर मानवीय संकट को कम करना है। उन्होंने तुरंत और स्थायी युद्धविराम, गाजा में बिना किसी बाधा के मानवीय सहायता पहुंचाने और सभी बंधकों की बिना शर्त रिहाई की अपील दोहराई। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से दो-राष्ट्र समाधान को साकार करने की स्थिति बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- तालिबान सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट सेवाएं बैन होने के दावे का किया खंडन, जानें क्या दी सफाई

अरब और मुस्लिम देशों का समर्थन
इस बीच, आठ अरब और मुस्लिम देशों ने भी ट्रंप के प्रस्ताव का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह योजना गाजा में जारी संघर्ष को खत्म करने और फलस्तीनी लोगों के विस्थापन को रोकने में मदद करेगी। यह संयुक्त बयान क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की दिशा में एक मजबूत संकेत माना जा रहा है।

शांति प्रस्ताव की शर्तें
व्हाइट हाउस ने सोमवार को ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की बैठक के बाद यह प्रस्ताव जारी किया। इसमें कहा गया है कि गाजा को एक ‘डि-रेडिकलाइज्ड’ और आतंकवाद-मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। योजना के अनुसार, अगर दोनों पक्ष सहमत होते हैं तो तुरंत युद्ध समाप्त हो जाएगा। इस्राइल अपनी सेनाओं को तय रेखा तक वापस बुलाएगा और बंधकों की रिहाई की तैयारी होगी। इस दौरान सभी सैन्य कार्रवाई रोक दी जाएगी।

बंधकों और कैदियों की अदला-बदली
योजना में स्पष्ट किया गया है कि इस्राइल द्वारा समझौता स्वीकार करने के 72 घंटे के भीतर सभी बंधकों को वापस लाया जाएगा। इसके बदले इस्राइल 250 आजीवन कारावास काट रहे कैदियों और 1700 गाजा निवासियों को रिहा करेगा, जिन्हें 7 अक्टूबर 2023 के बाद गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा जिन इस्राइली बंधकों के शव लौटाए जाएंगे, उनके बदले 15 गाजा निवासियों के शव लौटाए जाएंगे।


ये भी पढ़ें- इस्राइली हमलों से फिर दहला गाजा, 16 की मौत; ट्रंप की शांति योजना पर हमास के जवाब का इंतजार

हमास पर शर्तें और मानवीय मदद
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि जो हमास सदस्य हथियार छोड़कर शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व स्वीकार करेंगे, उन्हें आम माफी दी जाएगी। जबकि जो सदस्य गाजा छोड़ना चाहेंगे, उन्हें सुरक्षित निकासी की सुविधा दी जाएगी। जैसे ही समझौते को मंजूरी मिलेगी, गाजा में बड़ी मात्रा में मानवीय मदद भेजी जाएगी। इसमें पानी, बिजली, अस्पताल, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण की सुविधा शामिल होगी।

गुटेरेस ने दोहराया कि संयुक्त राष्ट्र इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और बेहतर भविष्य लाने के हर प्रयास में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव लाखों फलस्तीनी और इस्राइली लोगों के जीवन में स्थायी बदलाव ला सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed