फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Taliban government in Afghanistan rejects reports of nationwide internet ban, News In Hindi

Afghanistan: तालिबान सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट सेवाएं बैन होने के दावे का किया खंडन, जानें क्या दी सफाई

Wed, 01 Oct 2025 07:18 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 01 Oct 2025 07:18 PM IST
सार

इंटरनेट निगरानी समूह नेटब्लॉक ने सोमवार को बताया था कि देशभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी धीरे-धीरे कम हो रही है और टेलीफोन सेवाएं भी प्रभावित हैं। वहीं अफगान एयरलाइन कैम एअर ने कहा कि वे बुधवार को काबुल के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर सकते हैं। सोमवार से उन्होंने सभी उड़ानें रोक दी थीं।

विज्ञापन
Taliban government in Afghanistan rejects reports of nationwide internet ban, News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट बंद की खबरों को खारिज किया है। तालिबान ने बताया कि पुराने फाइबर ऑप्टिक केबल्स पुरानी हो चुकी हैं और उन्हें बदलने का काम चल रहा है। यह तालिबान का पहला सार्वजनिक बयान है, जो  देश में हाल ही में संचार व्यवस्था के ठप होने के बारे में आया है, जिससे बैंकिंग, व्यापार और हवाई यात्रा को प्रभावित किया है। पिछले महीने कई प्रांतों में यह समस्या सामने आई थी। अफगान तालिबान नेता हिबातुल्लाह अखुंदजादा ने 'अनैतिकता' से लड़ने के लिए इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया, ऐसी खबरें आई थीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Shutdown: अमेरिका में सात साल बाद क्यों बंद हुआ सरकार का कामकाज, क्या होता है शटडाउन; इसका असर क्या होगा?
विज्ञापन


'इंटरनेट पर रोक से जुड़ी अफवाहें सच नहीं है'
तालिबान अधिकारियों ने कहा, 'जो अफवाहें चल रही हैं कि हमने इंटरनेट पर रोक लगा दी है, वे सच नहीं हैं।' उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी यह बयान साझा किया। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद के हवाले से कहा गया कि देशभर में इंटरनेट में रुकावटें सिर्फ पुराने फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क के कारण हैं, जिसे अब बदला जा रहा है। बयान में यह नहीं बताया गया कि सेवा कब बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरनेट बैन से लोगों की मुश्किलें बढ़ी
नेटवर्क से जुड़े एक व्यक्ति, मारुफ नबीजादा, जो 2022 में अपने परिवार के साथ नीदरलैंड में बसे, ने कहा कि इंटरनेट उनके लिए परिवार से जुड़े रहने का एकमात्र जरिया है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से वे हर घंटे अपने रिश्तेदारों को कॉल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पश्चिमी हेरात प्रांत में उनके परिवार वाले ऑफलाइन हैं। मारुफ ने कहा, 'जब आप अपने प्रियजनों से लगातार संपर्क नहीं कर पाते, तो चिंता होती है कि क्या वे ठीक हैं या कुछ हुआ है।' उनकी पत्नी भी रात में रो पड़ी क्योंकि वह अपनी मां और बहन से बात नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि यह ब्लैकआउट हफ्तों या महीनों तक भी रह सकता है।

यह भी पढ़ें - Israel Vs Gaza: इस्राइली हमलों से फिर दहला गाजा, 16 की मौत; ट्रंप की शांति योजना पर हमास के जवाब का इंतजार

मानवीय सेवाओं पर पड़ा गहरा असर
सहायता संगठन भी इससे प्रभावित हुए हैं। सेव द चिल्ड्रेन ने कहा, 'विश्वसनीय संचार हमारी कार्यक्षमता और जीवन रक्षक सहायता देने के लिए बेहद जरूरी है।' उन्होंने अफगान अधिकारियों से अपील की कि वे इंटरनेट कनेक्शन बहाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed