{"_id":"633dc0996511404e5d297f1d","slug":"ukrainian-forces-intensify-attacks-take-back-the-occupied-territories-hospitals-full-russian-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine War: कब्जे वाले इलाकों को वापस लेने के लिए यूक्रेनी बलों ने तेज किए हमले, रूसी सैनिकों से भरे अस्पताल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine War: कब्जे वाले इलाकों को वापस लेने के लिए यूक्रेनी बलों ने तेज किए हमले, रूसी सैनिकों से भरे अस्पताल
Wed, 05 Oct 2022 11:06 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:06 PM IST
सार
बुधवार को रूसी कब्जे वाले खेरसान इलाके को फिर से वापस लेने के लिए यूक्रेनी बलों ने तेज हमले किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेरसान का सैन्य अस्पताल घायल रूसी सैनिकों से भर गया है और वहां पर दवाओं की कमी हो रही है।
विज्ञापन
Russia Ukraine War
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को आठ महीने का वक्त गुजर चुका है। लेकिन अब भी शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के चार हिस्सों कथित जनमत संग्रह कराया था। इसके बाद उन्हें रूस मं मिलाने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिन इलाकों को रूस में शामिल कराया गया उनके नाम लुहांस्क, दोनेत्स्क, खेरसान और जपोरीजिया हैं। लेकिन अब युद्ध के मैदान में यूक्रेन की सेना ने खेरसान पर फिर से नियंत्रण पाने के हमले तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
बुधवार को रूसी कब्जे वाले खेरसान इलाके को फिर से वापस लेने के लिए यूक्रेनी बलों ने तेज हमले किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेरसान का सैन्य अस्पताल घायल रूसी सैनिकों से भर गया है और वहां पर दवाओं की कमी हो रही है। वहीं दूसरी ओर, यूक्रेनी शहर बिला सेरक्वा में रूसी सेना ने ड्रोन हमले किए हैं।
विज्ञापन
खेरसान में यूक्रेनी सेना के हमलों के बीच रूसी सेना ने दोनेत्स्क के बचे हुए इलाकों पर कब्जा पाने के लिए बुधवार को तेज हमले किए। रूसी सेना के निशाने पर अब आठ कस्बे और गांव हैं।
विज्ञापन
हाल ही में रूसी संसद के दोनों सदनों ने चारों यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद संसद द्वारा पारित प्रस्ताव को राष्ट्रपति पुतिन को भेजा गया। पुलिस के हस्ताक्षर के बाद रूसी सरकार ने चारों हिस्सों के रूस में शामिल होने की अधिसूचना जारी की।
इन चारों हिस्सों में 23 से 27 सितंबर तक जनमत संग्रह कराया गया था। जिसमें ज्यादा लोगों ने रूस के साथ जाने के लिए मतदान किया।