यूक्रेन : चुनाव के लिए नौकरी-कारोबार छोड़ रहे युवा, नए चेहरों को मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन में एक कॉमेडियन ब्लादिमीर सेलेंस्की के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने देश में संसदीय चुनावों का एलान किया है। इन चुनावों के लिए जिस तरह से युवा वर्ग रुचि दिखा रहा है उससे लगता है कि इस बार संसद पहुंचने वालों में 70 फीसदी से ज्यादा सांसद युवा होंगे। रविवार को होने वाले इन चुनावों में कई युवा उद्यमी और उत्साही नौजवान अपनी नौकरियां छोड़कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
दुनिया भर के चुनावों में यूक्रेन इस विशेषता के चलते कुछ अलग करने जा रहा है। यूक्रेन ने इस बार हाल ही में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में कॉमेडियन सेलेंस्की को चुना जिनके पास राजनीति का न तो अनुभव है और न ही उनके पूर्वज इससे जुड़े रहे हैं। ओपिनियन पोल के रुझानों में सबसे आगे चल रहीं पांच पार्टियों में जो नई पार्टियां हैं उनमें गोलोस और सेलेंस्की की पार्टी सर्वेंट ऑफ दि पीपुल शामिल हैं। इन दोनों पार्टियों में अधिकतर नए लोग ही हैं।
इन पार्टियों ने अपनी लिस्ट में उन लोगों को टिकट देने पर रोक लगा दी जो पहले सांसद रह चुके हैं। इन पार्टी के प्रत्याशियों में व्यापारी, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता और फिल्मी सितारे भी शामिल हैं, जिनकी औसत आयु 37 साल तक है। सोवियत संघ से अलग होने के बाद से अब तक यूक्रेन में अधिकांश राजनेता सोवियत काल में पले बढ़े थे। इस बार कुछ नए लोगों के भी पहुंचने की उम्मीद है।
संसद में पहुंचेगी नई नवेली गोलोस पार्टी
33 वर्षीय कीरा रूडिएक एक हजार से ज्यादा कर्मचारियों वाली एक कंपनी की सीईओ और अमेरिकी होम सिक्योरिटी स्टार्ट अप रिंग की सीओओ हैं। पश्चिम समर्थक पार्टी गोलोस के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ रही रूडिएक को अमेजन ने पिछले साल एक अरब डॉलर में खरीदा था। ओपिनियन पोल्स के मुताबिक नई नवेली पार्टी 4 से 9 फीसदी वोट के साथ इस बार संसद में पहुंचेगी।
50 से 70 फीसदी सांसद पहली बार पहुंचेंगे संसद
ओपिनियन पोल्स में इन पार्टियों के उम्मीदवारों में इस चुनाव में राष्ट्रपति की पार्टी को लगभग 50 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है। दूसरे और तीसरे नंबर पर दो पुरानी पार्टियों के आने की उम्मीद है। रूस समर्थक पार्टी को 14 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस बार लगभग 50 से 70 फीसदी सांसद पहली बार संसद पहुंचेंगे।