फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine war: Wife of former MP was running away with millions of dollars and euros, caught at Hungarian border

यूक्रेन जंग : लाखों डॉलर और यूरो लेकर भाग रही थी पूर्व सांसद की पत्नी, हंगरी सीमा पर पकड़ी गई

Mon, 21 Mar 2022 08:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Mar 2022 08:54 AM IST
सार

वह यूक्रेन के पूर्व सांसद कोतवीत्स्की की पत्नी है। उसने युद्धग्रस्त यूक्रेन छोड़ने से पहले अपने पास मौजूद राशि को सूटकेसों में भर कर अपने वाहन में लाद दिया था।

विज्ञापन
Ukraine war: Wife of former MP was running away with millions of dollars and euros, caught at Hungarian border
सूटकेसों में भरे थे लाखों डॉलर व यूरो - फोटो : social media

विस्तार

रूस की भारी गोलाबारी के बीच यूक्रेन के एक पूर्व सांसद की पत्नी लाखों डॉलर व यूरो के साथ हंगरी सीमा पर पकड़ गई है। उसके पास से 2.80 करोड़ डॉलर (213 करोड़ रुपये) और 13 लाख यूरो करीब (11 करोड़ रुपये) मिले हैं। सूटकेसों में यह राशि भरकर वह हंगरी में घुसने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान उसे बॉर्डर गार्ड ने रोक लिया। यह राशि घोषित करने के बाद ही उसे छोड़ा गया। 

विज्ञापन

नेक्स्टा मीडिया ने सोमवार को बताया कि वह यूक्रेन के पूर्व सांसद कोतवीत्स्की की पत्नी है। उसने युद्धग्रस्त यूक्रेन छोड़ने से पहले अपने पास मौजूद राशि को सूटकेसों में भर कर अपने वाहन में लाद दिया था। वह जकारपट्टिया प्रांत के रास्ते से हंगरी में प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी, तभी उसे सीमा रक्षकों ने पकड़ लिया। हंगरी के कानूनों के मुताबिक उसे यह राशि बतौर आय घोषित करने के बाद ही देश में घुसने दिया गया। 
विज्ञापन


रूस व यूक्रेन के बीच आज जंग 26 वें दिन में प्रवेश कर गई। लगातार बमबारी से यूक्रेन जर्जर हो गया है। जानमाल का भारी पैमाने पर नुकसान हुआ है। लाखों लोग देश छोड़कर जा चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्र्रपति जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से सीधी बात की पेशकश की है और दोनों देशों के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी है, लेकिन जंग रोकने की दिशा में अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर धावा बोला था। उसके बाद से लगातार जंग जारी है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार जंग के कारण अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें से 34 लाख लोग पड़ोसी देशों पोलैंडद्व स्लावाकिया, रोमानिया व हंगरी में शरण लिए हुए हैं। 


यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने अब तक 14 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। अमेरिका नीत पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन इससे राष्ट्रपति पुतिन अप्रभावित नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed