फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine war Russia has increased production of weapons and ammunition 22 fold according to President Putin

Russia: यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस ने बढ़ाई सैन्य क्षमता, हथियारों और गोला-बारूद का 22 गुना उत्पादन

Fri, 26 Dec 2025 11:18 PM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: लव गौर Updated Fri, 26 Dec 2025 11:18 PM IST
सार

Ukraine Russia War: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि फरवरी 2022 में यूक्रेन में शुरू हुए ‘विशेष सैन्य अभियान’ के बाद से रूस ने हथियारों और गोला-बारूद के उत्पादन में 22 गुना तक की बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन
Ukraine war Russia has increased production of weapons and ammunition 22 fold according to President Putin
व्लादिमीर पुतिन। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी 2022 से यूक्रेन में चल रहे विशेष सैन्य अभियान के दौरान रूस ने हथियारों और गोला-बारूद के उत्पादन में 22 गुना वृद्धि की है। क्रेमलिन में रक्षा उद्योग से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान दिए गए टेलीविजन संबोधन में पुतिन ने बताया कि टैंकों का उत्पादन 2.2 गुना, सैन्य विमानों का उत्पादन 4.6 गुना, जबकि हमलावर हथियारों और गोला-बारूद का उत्पादन 22 गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन


टेलीविजन संबोधन में पुतिन ने क्या-क्या बताया?
उन्होंने कहा कि सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर के रूप में यह सुनिश्चित किया गया है कि सैन्य अभियान में तैनात जवानों को सभी जरूरी उपकरण समय पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, क्योंकि युद्ध की प्रकृति लगातार बदल रही है। सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार पुतिन ने कहा, "सरकारी समर्थन उपायों से रक्षा उद्योग ने अपने तकनीकी और भौतिक ढांचे को तेजी से मजबूत किया है, जिससे 2022 के बाद अत्यधिक मांग वाले हथियारों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि संभव हो पाई।"
विज्ञापन


हथियारों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि 
पुतिन के अनुसार बख्तरबंद लड़ाकू वाहन (BMP) और बख्तरबंद कर्मी वाहनों (APC) का उत्पादन 3.7 गुना बढ़ा है, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर उपकरणों का उत्पादन 12.5 गुना, जबकि रॉकेट आर्टिलरी हथियारों का उत्पादन 9.6 गुना तक बढ़ गया है। पुतिन ने जोर देकर कहा, 'यह सब रक्षा उद्योग, पूरी अर्थव्यवस्था और स्थिर वित्तीय स्थिति के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। मजबूत और स्थिर अर्थव्यवस्था के बिना यह संभव नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Russia Relations: 2030 तक आर्थिक सहयोग का रोडमैप, पुतिन की भारत यात्रा को रूस ने बताया कूटनीतिक उपलब्धि

राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी बताया कि विशेष सैन्य अभियान के दौरान मिले अनुभव का इस्तेमाल अब सैन्य-औद्योगिक ढांचे के नए स्वरूप को तैयार करने में किया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में उत्पादन लागत कम करने, हथियारों के परीक्षण केंद्रों के विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के व्यापक इस्तेमाल पर जोर दिया। सरकारी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव द्वारा 17 दिसंबर को अनावरण किए गए 2027-2036 के लिए रूस के शस्त्र उत्पादन राज्य कार्यक्रम में हथियारों और उपकरणों की संख्या के बजाय भविष्य की युद्ध क्षमताओं की आवश्यकताओं पर आधारित निर्माण की परिकल्पना की गई है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed