फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine war russia drone attack on kyiv many injured in donetsk region

Ukraine: 12 दिन के बाद रूस ने फिर बोला कीव पर हमला, न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा बढ़ाई गई

Sun, 02 Jul 2023 10:27 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 02 Jul 2023 10:27 PM IST
सार

यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में रूस के हमले लगातार जारी हैं। शुक्रवार और शनिवार को डोनेत्सक में हुए हमलों में तीन नागरिकों की मौत हुई है और 17 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
ukraine war russia drone attack on kyiv many injured in donetsk region
रूस और यूक्रेन युद्ध - फोटो : Social Media

विस्तार

12 दिन की शांति के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव पर रविवार को फिर से रूसी हमला हुआ। यूक्रेनी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कीव पर रूस ने ड्रोन हमला किया है। अब इस हमले में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। यूक्रेनी सेना के एक कर्नल जनरल और कीव के मिलिट्री प्रशासक सेरही पोपको ने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


डोनेत्सक में हमले में तीन की मौत
बता दें कि यूक्रेन के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में रूस के हमले लगातार जारी हैं। शुक्रवार और शनिवार को डोनेत्सक में हुए हमलों में तीन नागरिकों की मौत हुई है और 17 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेनी सेना ने बताया कि डोनेत्सक के तीन इलाकों में लड़ाई जारी है। बाखमुत, लीमन और मारिंका में भी भीषण लड़ाई जारी है। 
विज्ञापन


न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा बढ़ाने पर फोकस
खेरसान क्षेत्र में एक हमले में बच्चे समेत पांच लोग घायल हुए हैं। गवर्नर ओलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने बताया कि रूसी सेना ने 82 मिलिट्री, ड्रोन, मोर्टार शेल और रॉकेट अटैक उनके प्रांत में किए हैं। निप्रो नदी पर बने बांध के टूटने से भी खेरसान में भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की शीर्ष सैन्य कमांडरों और एटॉमिक एनर्जी के अधिकारियों से परमाणु प्लांट की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। यूक्रेन न्यूक्लियर प्लांट की सुरक्षा चाक चौबंद करने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed