फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine war: Chechen fighters killed their own wounded comrades and Russian soldiers in Bucha, Russia's ninth senior officer lost his life

यूक्रेन युद्ध : बूचा में चेचेन लड़ाकों ने अपने ही घायल साथियों और रूसी सैनिकों को मार डाला, रूस के नौवें बड़े अफसर ने गंवाई जान

Mon, 02 May 2022 06:32 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, कीव।
एजेंसी, कीव। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 02 May 2022 06:32 AM IST
सार

रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी सेना पर दक्षिणी खेरसान के गांवों में एक स्कूल, किंडरगार्डन और कब्रिस्तान पर गोलाबारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमले में कई नागरिक मारे गए। स्वीडिश रक्षा मंत्री पीटर हल्टक्विस्ट ने आरोप लगाया कि रूस के एएन-30 प्रोपेलर विमान उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए।

विज्ञापन
Ukraine war: Chechen fighters killed their own wounded comrades and Russian soldiers in Bucha, Russia's ninth senior officer lost his life
युद्ध के दौरान जवान। - फोटो : PTI

विस्तार

चेचेन लड़कों ने बूचा में अपने ही घायल साथियों और रूसी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया था। चश्मदीदों के मुताबिक, चेचेन लड़ाकों ने बूचा के फील्ड अस्पताल में घायल पड़े साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी। उधर, इजियम के पास 30 वाहनों के काफिले पर यूक्रेन के हमले में रूस के नौवें बड़े अफसर मेजर जनरल एंतोन सिमनोव (55) की मौत हो गई।

विज्ञापन


मानवाधिकार लोकपाल ने कहा, चेचेन लड़ाकों ने याब्लोन्स्का स्ट्रीट पर एक कांच के कारखाने में यातना कक्ष बना रखा था। उधर, यूक्रेन के प्रादेशिक रक्षा बलों के डिप्टी कमांडर अर्टेम हुरिन ने बताया कि बूचा के उत्तर-पश्चिम में बने फील्ड अस्पताल में चेचेन लड़ाकों ने घायल साथियों की हत्या कर दी थी। कई चश्मदीदों के हवाले से हुरिन ने बताया कि चेचेन लड़ाके घायल रूसी सैनिकों को फील्ड अस्पताल में लेकर आते और उनका इलाज कराने के बजाय गोली मारकर खत्म कर देते।
विज्ञापन


रूसी सैनिकों के दुष्कर्म की शिकार एक स्थानीय महिला के हवाले से हुरिन ने बताया कि सैकड़ों यूक्रेनी लोगों को चेचेन और रूसी सैनिकों ने तड़पाकर मारा था। खुद को कादिरोवित्सी कहने वाले चेचेन लड़ाकों के दस्ते ने 5 मार्च से शहर में मारकाट शुरू की। दो अप्रैल को बूचा फिर से यूक्रेनी सैनिकों के कब्जे में आने तक वह आम लोगों को शिकार बनाते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बूचा के मेयर अनातोली फेडोरुक ने कहा, चेचन लड़ाकों ने कैदियों के हाथों पर बांधे थे। बाद में शहर में मिले शवों पर ये पाए गए। संयुक्त राष्ट्र के जांच दल ने सामूहिक कब्रों में मिले शवों की जांच के बाद बताया कि बहुत-सी महिलाओं की हत्या से पहले व बाद में दुष्कर्म किया गया था। एजेंसी

खेरसान में तेज हुई लड़ाई
रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेनी सेना पर दक्षिणी खेरसान के गांवों में एक स्कूल, किंडरगार्डन और कब्रिस्तान पर गोलाबारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमले में कई नागरिक मारे गए।

स्वीडन में घुसे रूसी विमान
स्वीडिश रक्षा मंत्री पीटर हल्टक्विस्ट ने आरोप लगाया कि रूस के एएन-30 प्रोपेलर विमान उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए।

आक्रमण के खिलाफ अमेरिका यूक्रेन के साथ : नैन्सी पेलोसी
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्ज की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मिलीं। पेलोसी ने कहा कि रूस के हमले के खिलाफ अमेरिका हर हाल में यूक्रेन के साथ खड़ा है। रूस के हमले के बाद यूक्रेन पहुंचने वाली पेलोसी सबसे वरिष्ठ अमेरिकी नेता हैं। जेलेंस्की ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर पेलोसी के नेतृत्व में एक कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल का अभिवादन कर रहे हैं।

रूस से जीत के लिए जो चाहिए, मिलेगा...
पेलोसी और आधा दर्जन अमेरिकी सांसदों की जेलेंस्की से शनिवार देर रात मुलाकात तीन घंटे चली। पोलैंड में पत्रकारों से वार्ता में पेलोसी ने कहा कि यूक्रेन ने मजबूती से रूस का सामना किया है। बुराई के खिलाफ अच्छाई की लड़ाई में अमेरिका यूक्रेन की सैन्य, मानवीय और आर्थिक मदद जारी रखेगा। वे कांग्रेस के प्रतिनिधि के तौर पर यूक्रेन के लोगों के साहस और जेलेंस्की के नेतृत्व की सराहना करती हैं। यूक्रेनी लोगों को रूस से जीतने के लिए जो चाहिए, वह मिलेगा।

नेताओं को निशाना बना रहे रूस के साइबर सैनिक : ब्रिटेन
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की तरफ से कराए गए शोध के मुताबिक, रूस के साइबर सैनिक दुनियाभर में उसके खिलाफ बोलने वाले विदेशी नेताओं पर हमले कर रहे हैं। उन्हें बड़े पैमाने पर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार का शिकार बनाया जा रहा है। ब्रिटिश विदेश मंत्रालय ने बताया कि रूस के साइबर सैनिकों का एक समूह सेंट पीटर्सबर्ग में एक कारखाने से काम कर रहा है।


वह टेलीग्राम मैसेजिंग एप के जरिये रूस के आलोचकों के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चला रहा है। टेलीग्राम, ट्विटर, फेसबुक और टिकटॉक सहित आठ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इनकी गतिविधियों के निशान मिले हैं। यह अभियान ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और भारत सहित कई देशों में कई राजनेताओं को निशाना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed