{"_id":"679d9552d334470405049fc2","slug":"ukraine-says-russia-withdrawn-north-korea-troops-from-kursk-front-after-massive-loss-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: रूस ने भारी नुकसान के बाद कुर्स्क मोर्चे से हटाए उत्तर कोरियाई सैनिक, यूक्रेन का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: रूस ने भारी नुकसान के बाद कुर्स्क मोर्चे से हटाए उत्तर कोरियाई सैनिक, यूक्रेन का दावा
Sat, 01 Feb 2025 09:00 AM IST
नितिन गौतम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 01 Feb 2025 09:00 AM IST
सार
उत्तर कोरिया ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने सैनिकों की रूस में तैनाती की बात स्वीकार नहीं की। यूक्रेन के अनुसार, ये तैनाती कुर्स्क क्षेत्र हुई, जहां यूक्रेन ने अगस्त में सीमा पार से बड़ी जवाबी कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
यूक्रेन युद्ध
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन ने बीते दिनों आरोप लगाए थे कि रूस की तरफ से उत्तर कोरिया के सैनिक मोर्च पर लड़ रहे हैं। अब यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि कुर्स्क क्षेत्र में मोर्चे पर लड़ रहे उत्तर कोरियाई सैनिकों को रूस ने हटा लिया है। यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि भारी नुकसान के चलते उत्तर कोरियाई सैनिकों को मोर्चे से हटा लिया गया है। पश्चिमी, दक्षिण कोरियाई और यूक्रेनी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि उत्तर कोरिया ने रूस की सेना का समर्थन करने के लिए अपने 10,000 से अधिक सैनिकों को तैनात किया है।
कुर्स्क में यूक्रेन ने रूसी इलाके पर किया हुआ है कब्जा
उत्तर कोरिया ने कभी भी आधिकारिक तौर पर अपने सैनिकों की रूस में तैनाती की बात स्वीकार नहीं की। यूक्रेन के अनुसार, ये तैनाती कुर्स्क क्षेत्र हुई, जहां यूक्रेन ने अगस्त में सीमा पार से बड़ी जवाबी कार्रवाई की थी। यूक्रेन का दावा है कि उसने हमले के बाद कुर्स्क में रूस की दर्जनों सीमा बस्तियों पर कब्जा कर लिया। यह पहली बार है जब द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से कोई विदेशी सेना रूसी क्षेत्र में घुसी थी। करीब छह महीने बाद भी यूक्रेन का रूसी क्षेत्र के बड़े हिस्से पर कब्ज़ा बरकरार है। माना जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की, रूस के साथ किसी भावी बातचीत में कुर्स्क को लेकर सौदेबाजी कर सकते हैं।
यूक्रेन ने उत्तर कोरियाई सैनिकों के फुटेज भी जारी किए थे
यूक्रेनी सुरक्षाबलों के प्रवक्ता ने बताया कि 'पिछले तीन हफ़्तों में, हमने उत्तर कोरियाई लोगों के साथ कोई गतिविधि या सैन्य झड़प नहीं देखी है। हमारा मानना है कि भारी नुकसान के कारण उन्हें वापस बुला लिया गया है।' यूक्रेन ने पहले कहा था कि उसने कुर्स्क क्षेत्र में तैनात कई उत्तर कोरियाई सैनिकों को पकड़ लिया है या मार दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कुछ फुटेज भी पेश किए, जिनमें उन्होंने कहा है कि कुर्स्क मोर्चे पर उनकी सेना द्वारा पकड़े गए उत्तर कोरियाई सैनिकों की जानकारी दी। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा है कि घायल उत्तर कोरियाई सैनिक जिंदा पकड़े जाने के बजाय ग्रेनेड से खुद को उड़ा रहे थे।