{"_id":"683c570b79dd9a73660649bc","slug":"ukraine-says-russia-launched-biggest-drone-attack-zelenskyy-delegation-to-istanbul-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: तीन वर्षों में रूस का सबसे बड़ा हमला, 472 ड्रोन दागे; मिसाइल अटैक में 12 यूक्रेनी सैनिकों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: तीन वर्षों में रूस का सबसे बड़ा हमला, 472 ड्रोन दागे; मिसाइल अटैक में 12 यूक्रेनी सैनिकों की मौत
Sun, 01 Jun 2025 07:05 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Jun 2025 07:05 PM IST
सार
Ukraine: यूक्रेनी सेना ने दावा किया है कि युद्ध शुरू होने के बाद से रूस ने अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। रूस ने 472 ड्रोन दागे और सात मिसाइलों से भी हमला किया। इसके अलावा, यूक्रेनी सेना के प्रशिक्षण केंद्र पर हमले में 12 सैनिकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
यूक्रेन पर ड्रोन हमला
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार को बताया कि रूस ने पिछले तीन वर्षों में शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। वायु सेना के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन पर 472 ड्रोन दागे। यूक्रेनी वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इगनात ने बताया कि इस ड्रोन हमले के साथ-साथ रूस ने सात मिसाइलें भी दागीं।
विज्ञापन
12 यूक्रेनी सैनिक मारे गए
उधर, यूक्रेनी सेना ने बताया कि रूसी मिसाइल हमले में उसकी एक प्रशिक्षण इकाई को निशाना बनाया गया है, जिसमें 12 सैनिक मारे गए और 60 से अधिक घायल हो गए। यह हमला दोपहर 12.50 बजे हुआ। बयान में गया कि हमले के समय वहां किसी प्रकार की सैन्य परेड नहीं हो रही थी या कोई समूह एकत्र नहीं था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: 'यूक्रेन युद्ध ने सीमाओं को धुंधला कर दिया है', रक्षा विशेषज्ञों की चेतावनी- बढ़ रहा वैश्विक खतरा
विज्ञापन
यूक्रेनी सेना ने बयान में क्या कहा
बयान में कहा गया है कि एक जांच समिति बनाई गई है, जो यह पता लगाएगी कि इस हमले में इतनी बड़ी संख्या में जवानों की जान कैसे गई।यह प्रशिक्षण इकाई 1,000 किलोमीटर लंबी सक्रिय युद्ध रेखा के पीछे स्थित है, लेकिन रूसी जासूसी और हमले वाले ड्रोन इतनी दूरी तक भी हमला करने में सक्षम हैं। यूक्रेन की सेना कर्मियों की कमी से जूझ रही है और रूसी ड्रोन हमलों से बचने के लिए बड़े समूह के रूप में एकत्र होने से बचने जैसे कदम उठा रही है, क्योंकि रूसी ड्रोन लगातार अपने लक्ष्य खोजते रहते हैं। बयान में कहा गया, अगर यह साबित होता है कि किसी अधिकारी की कार्रवाई या लापरवाही की वजह से सैनिकों की मौत हुई है या वे घायल हुए हैं, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रूस का दावा- उत्तरी ससुमी क्षेत्र में गांव पर किया कब्जा
वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने रदावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के उत्तरी सुमी क्षेत्र में स्थित ओलेक्सीवका गांव पर नियंत्रण पा लिया है। यूक्रेनी प्रशासन ने शनिवार को सुमी के 11 और इलाकों से अनिवार्य रूप से लोगों को निकालने का आदेश जारी किया, क्योंकि इस क्षेत्र में रूसी सेना लगातार आगे बढ़ रही है। यूक्रेन के शीर्ष सैन्य प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की ने शनिवार को कहा कि रूसी सेना ने अपने मुख्य हमले डोनेत्स्क क्षेत्र के पोक्रोव्स्क, तोरेत्स्क और लाइमन के साथ-साथ सुमी बॉर्डर पर केंद्रित किए हैं।
इस्तांबुल प्रतिनिधिमंडल भेजेगा यूक्रेन: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को कहा कि उनका देश सोमवार को इस्तांबुल में रूस के साथ होने वाली नई सीधी शांति वार्ता के लिए अपना प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। जेलेंस्की ने यह जानकारी टेलीग्राम पर एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूक्रेन के रक्षा मंत्री रूस्तम उमेरोव करेंगे। जेलेंस्की ने कहा, हम अपनी स्वतंत्रता, अपने देश और अपने लोगों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
40 से ज्यादा रूसी सैन्य विमान तबाह किए: यूक्रेनी अधिकारी
यूक्रेन के एक सुरक्षा अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि यूक्रेन ने रूस के भीतरी इलाकों में ड्रोन हमला कर 40 से ज्यादा रूसी सैन्य विमानों को नष्ट कर दिया है। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि इस हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में करीब डेढ़ साल लगा और राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद इसकी निगरानी की थी।
संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन