{"_id":"68e78d12c184c75d0e064732","slug":"ukraine-s-new-missiles-drones-cause-gas-shortages-in-russia-zelenskyy-says-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine: 'यूक्रेन के नए मिसाइल और ड्रोन हमलों से रूस में गैस की भारी कमी', राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Ukraine: 'यूक्रेन के नए मिसाइल और ड्रोन हमलों से रूस में गैस की भारी कमी', राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा
Thu, 09 Oct 2025 03:54 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 09 Oct 2025 03:54 PM IST
सार
Ukraine: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन के नए मिसाइल और ड्रोन हमलों से रूस में गैस की भारी कमी हो रही है। यूक्रेन की सेना ने डोनेत्सक क्षेत्र में रूस की कब्जे की योजना को भी नाकाम कर दिया है। रूस अब गैस का आयात बढ़ा रहा है, जो यूक्रेन के हमलों की कामयाबी का संकेत है।
विज्ञापन
वलोडिमिर जेलेंस्की।
- फोटो : x/@ZelenskyyUa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन नई लंबी दूरी के मिसाइल और ड्रोन हमलों से रूसी तेल सुविधाओं को निशाना बना रहा है, जिससे वहां गैस की भारी कमी हो गई है। वहीं, जंग के मैदान में यूक्रेन के हालिया जवाबी हमले ने रूस की डोनेत्सक क्षेत्र के पूर्वी हिस्से को कब्जे में लेने की योजना को नाकाम कर दिया है।
ये भी पढ़ें: 'व्यापार और टैरिफ की धमकी से खत्म कराया भारत-पाकिस्तान संघर्ष', ट्रंप ने फिर अलापा राग
जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन की नई पल्यान्यत्स्या मिसाइल ने रूस के दर्जनों सैन्य डिपो (हथियारों के गोदाम) को निशाना बनाया है। इसके अलावा 'रूता' ड्रोन ने हाल ही में ढाई सौ किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित एक रूसी समुद्री तेल सुविधा पर हमला कर चुका है। जेलेंस्की ने इस नए हथियार को बड़ी कामयाबी बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ल्यूटी और फायर प्वाइंट जैसे लंबी दूरी के ड्रोन ने रूसी उर्जा केंद्रों को निशाना बनाया है। अभियान में 300 ड्रोन एक साथ दागे गए। इसके अलावा, यूक्रेन की सेना ने हाल ही में रूस के खिलाफ नेपच्यून और फ्लेमिंगो नाम की मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया है। यूक्रेनी नेता ने आगे कहा कि रूस में गैस की कमी और आयात में बढ़ोतरी इस बात का संकेत है कि यूक्रेन के हमले प्रभावी साबित हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: किम जोंग की पार्टी के 80 साल, गुप्त परेड की तैयारी और बड़े नेताओं की मौजदूगी; क्या है पूरी योजना?
उन्होंने कहा, खास बात यह है कि रूस अब गैस का आयात कर रहा है। यह एक संकेत है। यूक्रेनी खुफिया रिपोर्ट से पता चलता है कि रूस ने बेलारूस से आयात को छह गुना बढ़ा दिया है और आयात शुल्क हटा दिए हैं। साथ ही वह अब चीन से भी गैस मांग रहा है। जेलेंस्की ने कहा, हमारे आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने (रूस) हमारे हमलों के बाद अपने गैस की आपूर्ति का करीब 20 फीसदी हिस्सा खो दिया है। रूसी अधिकारियों ने गैस की संभावित कमी को लेकर अभी तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन