फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   North Korea Kim Jong-un's party celebrates 80 years prepares for secret parade know about full plan

North Korea: किम जोंग की पार्टी के 80 साल, गुप्त परेड की तैयारी और बड़े नेताओं की मौजदूगी; क्या है पूरी योजना?

Thu, 09 Oct 2025 01:51 PM IST
लव. गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: लव. गौर Updated Thu, 09 Oct 2025 01:51 PM IST
सार

उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ पार्टी इस हफ्ते 80 साल की हो रही है और सभी संकेत किम जोंग उन के एक बड़े जश्न की ओर इशारा कर रहे हैं। शुक्रवार को वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया की 80वीं वर्षगांठ के जश्न की योजनाओं को पूरी तरह से गुप्त रखा है।

विज्ञापन
North Korea Kim Jong-un's party celebrates 80 years prepares for  secret parade know about full plan
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की सत्तारूढ़ पार्टी वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया 80 वर्ष की हो गई है। ऐसे में उत्तर कोरिया शुक्रवार (10 अक्तूबर) को जश्न की तैयारियों में जुट चुका है। वर्कर्स पार्टी की 80वीं वर्षगांठ पर गुप्त तैयारियां की जा रही हैं। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो कई विदेशी नेता भी इस महोत्सव में शामिल होंगे।
विज्ञापन


वर्कर्स पार्टी का यह समारोह एक बार फिर यह दर्शाएगा कि उत्तर कोरिया चीन और रूस जैसे कुछ प्रमुख वैश्विक शक्तियों और सहयोगियों के साथ अपने संबंधों को कैसे मजबूत करने की कोशिश कर रहा है, जो कि अपने उच्च-स्तरीय प्रतिनिधि भेज रहे हैं। दरअसल, उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का सबसे अहम सहयोगी चीन रहा है और हाल के वर्षों में उन्होंने रूस के साथ भी संबंध मजबूत किए हैं, क्योंकि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भाग लेने के लिए सेना भेजकर रूस की मदद की। साथ ही यूक्रेन के खिलाफ लड़ाकू सैनिक और गोला-बारूद की आपूर्ति भी की है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सितंबर में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशाल सैन्य परेड में भी किम जोंगे ने हिस्सा लिया। बीजिंग की यात्रा के दौरान किम जोंग उन चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ खड़े दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब किम की पार्टी के 80वीं वर्षगांठ के उत्सव के दौरान क्या होगा? इसकी योजनाओं का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन कुछ नेताओं और उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग 

चीन की सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार प्रधानमंत्री ली कियांग गुरुवार को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयान पहुंचे। ली की यह यात्रा 2019 के बाद से किसी चीनी नेता की सर्वोच्च स्तरीय यात्रा है। वह चीन में सत्ता के शीर्ष, कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सात सदस्यों में से एक हैं।

प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें आमतौर पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद चीन में दूसरे नंबर का नेता माना जाता है। ली कियांग हाल ही में कई विदेशी यात्राओं और उच्च-स्तरीय कार्यक्रमों में चीन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिनमें सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा भी शामिल है।

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव

उत्तर कोरिया की आधिकारिक केसीएनए समाचार एजेंसी के मुताबिक रूस उत्तर कोरिया के सत्तारूढ़ पार्टी के वर्षगांठ समारोह में पूर्व रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव को भेज रहा है, जो पुतिन की अध्यक्षता वाली सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख हैं।

वियतनाम के शीर्ष नेता टो लाम

वियतनामी सरकारी मीडिया के अनुसार देश के शीर्ष नेता, कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव टो लाम भी समारोह के लिए उत्तर कोरिया पहुंचे हैं। वियतनाम में कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में टो लाम उत्तर कोरियाई वर्कर्स पार्टी में किम जोंग उन के समान नेतृत्वकारी पद पर हैं। वियतनाम के सरकारी मीडिया ने बताया कि यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देश राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं।

लाओस के राष्ट्रपति थोंगलोउन सिसोउलिथ

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी केसीएनए ने पिछले सप्ताह बताया था कि लाओस के राष्ट्रपति थोंगलोउन सिसोउलिथ भी इस समारोह में शामिल होंगे। वह लाओ पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी के महासचिव हैं।

बड़ी परेड की तैयारी और हथियारों का शक्ति प्रदर्शन

उत्तर कोरिया ने कई विदेशी गणमान्यों के लिए रेड कार्पेट बिछाया  हैं और सभी संकेत बता रहे हैं कि वह एक भव्य परेड में अपने देश के नवीनतम सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन करेंगे। उत्तर कोरिया ने पार्टी की 80वीं वर्षगांठ के जश्न की योजनाओं को पूरी तरह से गुप्त रखा है। ठीक वैसे ही जैसे वो करता आया है।


सीएनएन की रिपोर्ट ने दक्षिण कोरियाई सेना के हवाले से खुलासा किया है कि ऐसे संकेत मिले हैं कि किम ने राजधानी प्योंगयांग में एक बड़ी परेड की तैयारी में महीनों बिताए हैं, जो संभवतः रात में हो सकती है और जिसमें हजारों लोग शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं ये भी संभावना जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया की अगली पीढ़ी की ह्वासोंग-20 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM), उसका नया ह्वासोंग-11 मा हाइपरसोनिक ग्लाइड वाहन और अन्य हाईटेक हथियार प्रणालियां प्रदर्शित की करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed