{"_id":"5ee8f0288ebc3e42c20495d6","slug":"ukraine-president-wife-hospitalized-with-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूक्रेन के राष्ट्रपति की पत्नी कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती
Tue, 16 Jun 2020 09:46 PM IST
Rohit Ojha
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदीमिर जेलेंस्की की पत्नी को कोरोना वायरस संक्रमण के साथ ही निमोनिया होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके बाद वह कोविड—19 से संक्रमित विश्व की प्रथम महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं ।
विज्ञापन
जेलेंस्की के कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि प्रथम महिला ओलिना जेलेंस्का की हालत स्थिर है और राष्ट्रपति तथा उनके बच्चों की जांच रिपोर्ट में सोमवार को वायरस के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। जेलेंस्का (42) ने कहा कि शुक्रवार को उनकी जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उस दिन उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि अच्छा महसूस कर रही हैं और उपचार करा रही हैं और खुद को उन्होंने परिवार से पृथक कर लिया है ताकि अन्य सदस्यों को खतरा नहीं हो।
विज्ञापन
राष्ट्रपति की प्रवक्ता यूलिया मेंडल ने बताया कि जेलेंस्की भी 42 साल के हैं और उन्होंने अपने सीमित कर लिया है और कम ही लोगों से मिलते जुलते हैं । उन्होंने बातचीत और बैठक अब टेलीकांफ्रेंस के जरिए करना शुरू कर दिया है। हालांकि, वह लागातार अपने कार्यालय में जा रहे हैं क्योंकि उनके कुछ कामकाज कार्यालय से बाहर रह कर नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन
जेलेंस्का विश्व की उन कुछ प्रथम महिलाओं की सूची में शुमार हो गई हैं जो वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने मई के अंत में धीरे-धीरे अपने यहां लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया था और वहां सार्वजनिक परिवहन का परिचालन बहाल होने के साथ ही मॉल और जिम फिर से खुल गए हैं। यूक्रेन से सोमवार को कई देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की भी पुन: शुरुआत कर दी गई।