फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine President Volodymyr Zelensky refuses to comment on attack in Russian Territory Belgorod as reports of several injured surface news in hindi

यूक्रेन ने किया रूस पर पलटवार?: तेल डिपो पर हेलिकॉप्टर हमले को लेकर जेलेंस्की ने नहीं दिया जवाब, कहा- चर्चा नहीं कर सकता

Sat, 02 Apr 2022 12:00 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव/मॉस्को Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 02 Apr 2022 12:00 PM IST
सार

रूस के मीडिया ने तेल कंपनी रोसनेफ्त के बयान का हवाला देते हुए किसी के भी घायल होने की खबर से इनकार किया। इस बीच माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन पर जबरदस्त पलटवार की तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन
Ukraine President Volodymyr Zelensky refuses to comment on attack in Russian Territory Belgorod as reports of several injured surface news in hindi
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी तेल के डिपो पर हमले का आदेश देने के सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। फॉक्स न्यूज के साथ साक्षात्कार में जेलेंस्की ने कहा कि वह ‘सर्वोच्च कमांडर’ के तौर पर जो आदेश देते हैं, उस पर किसी के साथ चर्चा नहीं करते। इससे पहले यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव ने मॉस्को के उन आरोपों का खंडन किया था, जिसमें कहा गया था कि यूक्रेन के दो हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को बेल्गोरोद स्थित तेल के डिपो पर हमला किया।
विज्ञापन


इससे पहले बेल्गोरोद के गवर्नर ने कहा था कि डिपो में दो कर्मचारी घायल हुए। लेकिन रूस के मीडिया ने तेल कंपनी रोसनेफ्त के बयान का हवाला देते हुए किसी के भी घायल होने की खबर से इनकार किया। इस बीच माना जा रहा है कि रूस यूक्रेन पर जबरदस्त पलटवार की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


जेलेंस्की बोले- पीछे हट रहे रूसी सैनिकों ने ढेरों बारूदी सुरंगें छोड़ीं
जेलेंस्की ने शनिवार तड़के अपने मुल्क के लोगों को आगाह किया कि राजधानी से पीछे हट रहे रूसी सैनिकों ने उसके बाहरी इलाकों में ‘एक बड़ी आपदा’ पैदा कर दी है, क्योंकि वे ‘पूरे क्षेत्र’ में बारूदी सुरंगें छोड़ गए हैं, यहां तक कि घरों और लाशों के आसपास भी वे बारूदी सुरंगे छोड़ गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलेंस्की ने यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की है, जब रूसी सेना द्वारा निकासी कार्यों को लगातार दूसरे दिन बाधित करने से बंदरगाह शहर मारियुपोल में मानवीय संकट गहरा गया है और क्रेमलिन ने यूक्रेन पर रूसी धरती पर स्थित एक ईंधन डिपो पर हेलीकॉप्टर से हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि, यूक्रेन ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है, लेकिन अगर रूसी दावों की पुष्टि होती है तो यह युद्ध में पहला ऐसा ज्ञात हमला होगा, जिसमें किसी यूक्रेनी विमान ने रूसी हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की।

यूक्रेन की हरकत भड़काऊ: रूस
क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा, “निश्चित रूप से यह एक ऐसी कार्रवाई नहीं है, जिसे दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी रखने के माकूल माना जा सकता है।” रूस ने कीव के आसपास के क्षेत्रों से अपने कुछ सैनिकों को वापस बुलाना जारी रखा है। दरअसल, मॉस्को ने सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वह यूक्रेन की राजधानी और उत्तरी शहर चेर्निहाइव के पास सैन्य गतिविधियों में कमी लाएगा।


हालांकि, जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, “वे पूरे क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछा रहे हैं। वे घरों के आसपास बारूदी सुरंगें छोड़ रहे हैं। यहां तक कि युद्ध में मारे गए लोगों की लाशों को भी नहीं बख्श रहे।” उन्होंने क्षेत्र के लोगों से तब तक सामान्य जीवन में न लौटने की अपील की, जब तक यह सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता कि बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं और गोलाबारी का खतरा टल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed