फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   ukraine president volodymir zelensky says he wants russia at table for next peace summit

Ukraine: रूस के साथ बातचीत करने के लिए बेताब यूक्रेन, जेलेंस्की की अपील- आमने-सामने बैठकर बात करना चाहते हैं

Thu, 01 Aug 2024 08:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Aug 2024 08:45 AM IST
सार

जेलेंस्की ने माना है कि चीन एक अहम देश है, लेकिन वह नहीं चाहते कि रूस-यूक्रेन जंग में चीन मध्यस्थता करे। जेलेंस्की चाहते हैं कि चीन रूस पर दबाव बनाए कि वह यूक्रेन पर अतिक्रमण बंद करे। 

विज्ञापन
ukraine president volodymir zelensky says he wants russia at table for next peace summit
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की - फोटो : ANI

विस्तार

लड़ाई के मोर्चे पर पिछड़ने के बाद यूक्रेन अब रूस के साथ कूटनीतिक तरीके से विवाद का अंत करना चाहता है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह चाहते हैं कि जब भी रूस यूक्रेन युद्ध पर अगली शांति वार्ता हो, तो उसमें रूस को भी शामिल होना चाहिए। 
विज्ञापन


जेलेंस्की बोले- पूरी दुनिया चाहती है कि रूस भी बातचीत में शामिल हो
रूस यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर बीते जून में स्विट्जरलैंड में एक शांति वार्ता हुई थी। जिसमें दुनिया भर के नेता शामिल हुए थे। हालांकि रूस ने उस शांति वार्ता से दूरी बनाकर रखी थी। साथ ही चीन ने भी इस शांति वार्ता में शिरकत नहीं की थी। जेलेंस्की ने कहा कि 'पहली शांति वार्ता में रूस को आमंत्रित नहीं किया गया था, लेकिन अब समय आ गया है कि रूस भी शांति वार्ता में शामिल हो। दुनिया के अधिकतर देश अब चाहते हैं कि रूस भी बातचीत का हिस्सा बने, वरना बातचीत से कुछ हासिल नहीं होगा। अगर पूरी दुनिया चाहती है कि रूस भी बातचीत में शामिल हो तो हम इसके खिलाफ नहीं हो सकते।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वह यूक्रेन मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन वह युद्धविराम का आदेश तभी देंगे, जब यूक्रेन उन इलाकों को छोड़ने के लिए तैयार हो, जिन पर मॉस्को दावा करता है। वहीं यूक्रेन का कहना है कि वह क्षेत्रीय समग्रता, युद्धबंदियों की रिहाई और यूक्रेन को ऊर्जा और आर्थिक विकास की गारंटी के बिना नहीं मानेगा। जेलेंस्की ने माना है कि चीन एक अहम देश है, लेकिन वह नहीं चाहते कि रूस-यूक्रेन जंग में चीन मध्यस्थता करे। जेलेंस्की चाहते हैं कि चीन रूस पर दबाव बनाए कि वह यूक्रेन पर अतिक्रमण बंद करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी देशों से इस बात को लेकर नाराज हुए जेलेंस्की
यूक्रेन ने माना कि उन्हें दुनियाभर के देशों से समर्थन मिला है, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जाहिर की कि उनके कई सहयोगी देश नहीं चाहते कि यूक्रेन की सेना उनके हथियारों का इस्तेमाल रूस के खिलाफ हमले में करे। जेलेंस्की ने कहा कि 'यह एक बड़ी चुनौती है कि हम सभी हथियार इस्तेमाल नहीं कर सकते, लेकिन अगर आप हमारी जगह होते तो क्या करते?' जेलेंस्की ने कई सहयोगी देशों द्वारा हथियारों की सप्लाई न करने पर भी नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed