फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Incursion in Russia US President Joe Biden reacts says Real Dilemma For Putin news in hindi

US: रूस में यूक्रेनी सेना के हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- दुविधा में पुतिन

Wed, 14 Aug 2024 11:51 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 14 Aug 2024 11:51 AM IST
सार

यूक्रेनी सेना के घुसपैठ के बाद कुर्स्क के गर्वर्नर एलेक्स स्मिर्नोव ने पुतिन को इस बारे में खास जानकारी दी है। स्मिर्नोव ने बताया है कि यूक्रेन की सेना कुर्स्क में 12 किलोमीटर अंदर तक घुस गई है। इसके साथ ही स्मिर्नोव ने यह जानकारी भी दी है कि यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क में रूस की 28 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
Ukraine Incursion in Russia US President Joe Biden reacts says Real Dilemma For Putin news in hindi
जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को यूक्रेन के आश्चर्यजनक हमले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रूस में यूक्रेन की सीमा पार घुसपैठ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुविधा में डाल दिया है। बता दें कि रूस-यूक्रेन में तनातनी के बीच यूक्रेनी सेना ने कुर्स्क क्षेत्र में घुसपैठ की, जिसके कारण एक लाख से अधिक लोगों को वहां से भागना पड़ा। यूक्रेन के सैन्य कमांडर ने बताया कि उनकी सेना ने रूस के 1,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी पहली बार इस बात को स्वीकार किया है कि उनकी सेना ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन


इस घुसपैठ पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "यह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दुविधा में डाल दिया है। हम यूक्रेन के साथ सीधे संपर्क में हैं। जब तक यह सक्रिय है, तब तक मैं इसे लेकर बस इतना ही कहूंगा।"
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्स्क में यूक्रेनी सेना का घुसपैठ
यूक्रेनी सेना के घुसपैठ के बाद कुर्स्क के गर्वर्नर एलेक्स स्मिर्नोव ने पुतिन को इस बारे में खास जानकारी दी है। स्मिर्नोव ने बताया है कि यूक्रेन की सेना कुर्स्क में 12 किलोमीटर अंदर तक घुस गई है। इसके साथ ही स्मिर्नोव ने यह जानकारी भी दी है कि यूक्रेन की सेना ने कुर्स्क में रूस की 28 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है। स्मिर्नोव ने आगे बताया कि यूक्रेन की सेना के हमले में 12 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 10 बच्चों समेत 121 लोग घायल हुए हैं। करीब 1.21 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें या तो सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, या वे अपने घरों को छोड़ चुके हैं।

राष्ट्रपति पुतिन ने दी प्रतिक्रिया
इस घुसपैठ के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेना और सुरक्षा से जुड़े उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुतिन ने कहा कि भविष्य में होने वाली शांति वार्ताओं और युद्धविराम वार्ताओं से पहले यूक्रेन एक बेहतर बातचीत की स्थिति हासिल करने की कोशिश कर रहा है। पुतिन ने तर्क दिया कि यूक्रेन भले ही इस हमले से रूस में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा हो लेकिन, वह अपने लक्ष्य को हासिल नही कर सकता। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के हमले की वजह से रूसी सेना में शामिल होने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। पुतिन ने कहा, कुर्स्क क्षेत्र में रूसी सेना यूक्रेन के हमलों का जवाब दे रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed