फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine government puts loan defaulters underwear for auction

वसूली का अजीबोगरीब तरीका: कर्जदार का अंडरवियर भी किया नीलाम, वेबसाइट पर डाला विज्ञापन

Fri, 19 Feb 2021 09:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 19 Feb 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Ukraine government puts loan defaulters underwear for auction
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना ने कई देशों की अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है। बैंकों ने इस संकट से उबरने के लिए कर्जदारों से वसूली तेज कर दी है। यूक्रेन सरकार ने तो गजब कर दी। एक कर्जदार की अंडर वियर नीलाम कर कर्ज वसूली की जा रही है। 

विज्ञापन


कर्ज लेना व नहीं चुकाना कई लोगों की लत बन चुका है। ऐसे में सख्त नियमों की दरकार हमेशा होती है, लेकिन यूक्रेन सरकार ने इंतेहा कर दी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेंट्रल सिटी किर्वी रिह में न्याय मंत्रालय की वेबसाइट पर अनूठा विज्ञापन निकाला गया है। इसमें एक अंडरवियर की नीलामी की सूचना है। यह अंडरवियर एक कर्जदार की है, जो सरकार को पैसा नहीं लौटा पा रहा है। 
विज्ञापन

इसे मात्र 19.4 हर्विनिया करीब 50 भारतीय रुपये में नीलाम किया जा रहा है। 

सेटम है इस प्रक्रिया का नाम
यूक्रेन में फंसे हुए कर्ज वसूली के लिए 2015 में सेटम नाम की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके अंतर्गत कर्ज अदायगी में चूक करने वालों की संपत्ति जब्त कर नीलाम की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भेड़ें व गायों तक की नीलामी
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन सरकार देश के कर्ज नहीं चुकाने वालें की भेड़ें और गाय भी नीलाम कर रही है। कोरोना काल इस देश में कर्जदारों की संख्या व फंसा कर्ज दोनों तेजी से बढ़े हैं। इसलिए तेजी से वसूली की जा रही है। इससे पहले वर्ष  2020 में एक उम्रदराज महिला के दो कुत्तों को नीलाम किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed