फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine crisis:Russia announces end of Crimea military drills, troops leaving

Russia-Ukraine crisis : रूस ने क्रीमिया सैन्य अभ्यास को किया खत्म, सैनिकों की वापसी शुरू

Wed, 16 Feb 2022 12:41 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Feb 2022 12:41 PM IST
सार

रूस ने क्रीमिया में अपने सैन्य अभ्यास की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसके बाद सैनिक भी वहां से वापस लौट रहे हैं। इसको लेकर रूस की ओर से एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें सेना की वापसी को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Ukraine crisis:Russia announces end of Crimea military drills, troops leaving
रूसी सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष के बीच राहत भरी खबर है। न्यूज एजेंसियों के हवाले से सामने आई खबर के मुताबिक, रूस ने क्रीमिया में अपने सैन्य अभ्यास की समाप्ति की घोषणा कर दी है। इसके बाद सैनिक भी वहां से वापस लौट रहे हैं। इसे यूक्रेन के लिए राहत के संकेत समझे जा रहे हैं। दरअसल, एक दिन पहले मंगलवार को पुतिन ने युद्ध की संभावना से इंकार कर दिया था। 

विज्ञापन


जारी किया गया वीडियो
रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें कहा गया है कि क्रीमिया से सेना वापस आ रही है। इस वीडियो में टैंकों और सैन्य वाहनों को क्रीमिया से बाहर निकलते हुए दिखाया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सैनिक भी अपने स्थाई ठिकानों पर लौट आएंगे।
विज्ञापन


रूस ने इस तरह की थी व्यूह रचना 
यूक्रेन को घेरने के लिए रूस ने जबरदस्त व्यूह रचना की थी। इसमें क्रीमिय भी शामिल था। मेक्सार टेक्नालॉजी ने 48 घंटे पहले की सैटेलाइट तस्वीरें साझा की थीं। इनमें बेलारूस, क्रीमिया व पश्चिमी रूस में सेना की व्यूह रचना साफ नजर आ रही थी। तस्वीरों में सैनिकों की कई और बटालियनों, हेलीकॉप्टरों व बमवर्षक विमानों को साफ देखा जा सकता था। इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया गया था। जिन इलाकों में रूस ने अपनी सैन्य तैनाती बढ़ाई थी, वे ज्यादातर यूक्रेन के उत्तर और उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। इसमें यूक्रेन के दक्षिणपूर्व और क्रीमिया में एक बड़ा एयरबेस भी शामिल था। इस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने मांगा था सबूत
दरअसल, पुतिन ने मंगलवार को कहा था कि, रूस यूक्रेन पर हमले का विचार बदल रहा है और सैनिकों की भी अपने स्थाई ठिकानों पर वापसी हो रही है। हालांकि, जो बाइडन ने पुतिन के इस दावे को मानने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि अब भी 1.50 लाख से अधिक रूसी सैनिक यूक्रेन की सीमाओं के पास तैनात हैं। उन्होंने रूस से सेना की वापसी का सबूत मांगा था, इसके बाद रूस की ओर से यह वीडियो जारी किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed