फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Russia Ukraine Crisis Us President Talks to Macron for Crisis Avoid War

Russia Ukraine Crisis: जंग टालने के लिए बाइडन-पुतिन कर सकते हैं शिखर बैठक, बनी सशर्त 'सैद्धांतिक सहमति'

Mon, 21 Feb 2022 07:28 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Feb 2022 07:28 AM IST
सार

दोनों नेताओं के बीच रविवार को हुई बातचीत में यूक्रेन सीमा के निकट रूसी सेना का जमावड़ा और बढ़ने और टकराव टालने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों पर मंथन हुआ।अमेरिकी खुफिया विभाग के सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी टैंक यूक्रेन की ओर बढ़ने लगे हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine Crisis Us President Talks to Macron for Crisis Avoid War
Russian President Vladimir Putin and US President Joe Biden - फोटो : ANI

विस्तार

रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के दावे के बीच जंग टालने के प्रयास नए सिरे से तेज हो गए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की। इसके बाद मैक्रों के दफ्तर ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति बाइडन के बीच यूक्रेन संकट को लेकर शिखर बैठक आयोजित करने पर सशर्त 'सैद्धांतिक सहमति' बन गई है।

विज्ञापन


सोमवार अल सुबह फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के कार्यालय ने एक बयान जारी कर यह बात कही। बयान में यह बात कही गई है कि शिखर बैठक तभी होगी जब रूस पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। बयान में कहा गया है कि मैक्रों ने दोनों नेताओं को यूरोप में सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता पर एक शिखर सम्मेलन करने का प्रस्ताव दिया था। राष्ट्रपति बाइडन और पुतिन दोनों ने इसे सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। बयान में कहा गया है कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो ऐसी बैठक असंभव होगी क्योंकि पश्चिमी देशों को डर है कि रूस हमले की योजना बना रहा है। हालांकि फ्रांस के राष्ट्रपति कार्यालय के इस बयान पर अभी व्हाइट हाउस से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 
विज्ञापन


इससे पहले बाइडन व मैक्रों के बीच रविवार को हुई बातचीत में यूक्रेन सीमा के निकट रूसी सेना का जमावड़ा और बढ़ने और टकराव टालने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों पर मंथन हुआ।चर्चा के बाद व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। इसके पहले 6 फरवरी को भी अमेरिका व फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस मामले में बात की थी। 6 फरवरी की बातचीत के बाद बाइडन व मैक्रों ने कहा था कि वे यूक्रेन की संप्रभुता व अखंडता कायम रखने में मदद के प्रति वचनबद्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन ने रविवार को यूक्रेन के आसपास के हालात को लेकर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक भी की। बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन के साथ एनएससी के अन्य सदस्य मौजूद थे। उधर, मास्को में क्रेमलिन ने रविवार को  बयान जारी कर कहा कि मैक्रों और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के आसपास के घटनाक्रम के साथ-साथ रूस के लिए दीर्घकालिक कानूनी सुरक्षा गारंटी के बारे में गहन चर्चा की। 

जी-7 देशों के नेताओं से बात करेंगे बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन इसी सप्ताह जी-7 देश के नेताओं से भी यूक्रेन संकट पर बात करेंगे। जी-7 का जर्मनी अध्यक्ष है। उसकी मेजबानी में संगठन की वर्चुअल बैठक होगी। बाइडन भी यूक्रेन संकट पर सहयोगी नेताओं के साथ परामर्श करेंगे। 


इस बीच, अमेरिकी खुफिया विभाग के सूत्रों ने दावा किया है कि रूसी टैंक यूक्रेन की ओर बढ़ने लगे हैं। इन सूत्रों के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी बलों को यूक्रेन पर हमले का आदेश दे दिया है और अब हमले की अंतिम योजना पर काम चल रहा है। इस योजना के तहत रूस, मिसाइल और हवाई हमले से पहले साइबर हमले से शुरुआत करेगा और अंत में जमीनी टुकड़ियां यूक्रेन के शहरों पर कब्जा करेंगी। रूस की अग्रिम पंक्ति की सेना के वाहनों, टैंकों पर पेंट से जेड अक्षर बनाया गया है और ये टैंक यूक्रेन सीमा की ओर बढ़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed