फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ukraine Aid package stalls in US Senate as Negotiations over Border Security and Immigration Biden Admin news

US: रूस से लड़ रहे यूक्रेन को फिलहाल मदद नहीं पहुंचा पाएगा अमेरिका, सीनेट में अटकी बाइडन सरकार की कोशिश

Tue, 19 Dec 2023 08:01 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 19 Dec 2023 08:01 AM IST
सार

110 अरब डॉलर वाले सहायता पैकेज में यूक्रेन, इस्राइल और अन्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने का प्रस्ताव दिया गया। हालांकि, सांसदों ने कहा कि उनके पास आगे भी काफी काम है और इस पर चर्चा बाद में हो सकती है। 

विज्ञापन
Ukraine Aid package stalls in US Senate as Negotiations over Border Security and Immigration Biden Admin news
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन - फोटो : Twitter@ Joe Biden

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच बीते करीब दो साल से जारी युद्ध के बीच अब कई देशों ने इस जंग से हाथ पीछे खींचने शुरू कर दिए हैं। यूरोपीय देशों के बाद अब अमेरिका में भी यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य मदद पहुंचाने में अड़चन आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार यूक्रेन को मदद भेजने का भरोसा देते रहे हैं। हालांकि, संसद में उनकी यह कोशिश रंग लाती नहीं दिख रही। सोमवार को बाइडन सरकार की ओर से यूक्रेन की मदद के लिए लाए गए सहायता पैकेज के प्रस्ताव पर सीनेट की मुहर नहीं लग पाई।
विज्ञापन


अमेरिकी सीनेट में सोमवार को सांसदों के बीच बॉर्डर सुरक्षा नीति पर चर्चा हुई। इसे लेकर डेमोक्रेट पार्टी और विपक्षी रिपब्लिकन के बीच लंबे समय से गतिरोध बना है। हालांकि, बाइडन सरकार इस बीच ही रिपब्लिकन पार्टी के विरोध की वजह से यूक्रेन को भेजी जाने वाली सहायता पर समझौते के लिए चर्चा प्रस्ताव लाई। 110 अरब डॉलर के इस पैकेज में यूक्रेन, इस्राइल और अन्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने का प्रस्ताव दिया गया। हालांकि, सांसदों ने कहा कि उनके पास आगे भी काफी काम है और इस पर चर्चा बाद में हो सकती है। 
विज्ञापन


अभी यह साफ नहीं है कि सीनेट का सत्र कितने दिनों तक चल सकता है। सोमवार को भी 100 सदस्यों वाले इस सदन में आधे सांसद ही वोटिंग के लिए पहुंचे थे। इस बीच यूक्रेन के लिए आर्थिक पैकेज के रुकने से बाइडन सरकार की ओर से किए गए जेलेंस्की से किए गए वादों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं, जिसके तहत यूक्रेन को मदद भेजी जानी थी। इतना ही नहीं सीनेट में आव्रजन और सीमा सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर गतिरोध की वजह से पैकेज के लंबे समय तक अटके रहने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed