{"_id":"604680d5db2bd93ac11b7cb6","slug":"ukpnp-said-pakistan-holds-a-large-part-of-jammu-kashmir-with-gilgit-baltistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूकेपीएनपी ने कहा: पाकिस्तान ने गिलगिट, बाल्टिस्तान सहित कब्जा रखा है जम्मू-कश्मीर का बड़ा हिस्सा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूकेपीएनपी ने कहा: पाकिस्तान ने गिलगिट, बाल्टिस्तान सहित कब्जा रखा है जम्मू-कश्मीर का बड़ा हिस्सा
Tue, 09 Mar 2021 01:23 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जिनेवा
एजेंसी, जिनेवा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
पीओके
- फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) ने शनिवार को एक बार फिर पाकिस्तान पर जम्मू-कश्मीर का हिस्सा कब्जाने का आरोप लगाया। संगठन के निर्वासित अध्यक्ष शौकत अली कश्मीरी ने कहा कि पीओके और गिलगिट, बाल्टिस्तान जम्मू-कश्मीर का हिस्सा था, जिसे पाकिस्तान ने 1947 में अवैध रूप से अपने में मिला लिया।
विज्ञापन
संगठन ने धर्म को हथियार और आतंक को विदेश नीति के तौर पर इस्तेमाल करने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पीओके सहित गिलगिट और बाल्टिस्तान में लगातार पाक फौज कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढा रही है। उन्होंने सीपैक को भी गिलगिट-बाल्टिस्तान के पर्यावरण के लिए खतरा बताया।
विज्ञापन