फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Universities Prepare To Reopen Amid Updated COVID-19 Guidelines

कोरोना के बीच इस महीने से खुलेंगे ब्रिटेन के विश्वविद्यालय, छात्रों को सावधानी बरतने का आदेश

Sat, 12 Sep 2020 07:58 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 12 Sep 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
UK Universities Prepare To Reopen Amid Updated COVID-19 Guidelines
Oxford University

यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस महामारी के बीच लगभग सभी विश्वविद्यालय इस महीने के सेमेस्टर की शुरुआत के साथ फिर से खुलने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, अपडेटेड कोरोना वायरस दिशानिर्देशों में कहा गया है कि पूरे कैंपस में छह से अधिक लोग एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते हैं। ऐसे में ये दिशानिर्देश विश्वविद्यालयों के लिए खासा चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। 

विज्ञापन


ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने गुरुवार को हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया कि वह चाहते हैं कि छात्र अपने माता-पिता और दादा-दादी के साथ वक्त गुजारते समय सावधानी बरतें, क्योंकि इनके इस वायरस की चपेट में आने की अधिक संभावना है।  
विज्ञापन



हैनकॉक ने संसद को एक बयान में कहा, यदि आप एक छात्र हैं जो पहली बार विश्वविद्यालय लौट रहे हैं या विश्वविद्यालय जाने वाले हैं, तो कृपया, अपनी शिक्षा और अपने माता-पिता और दादा-दादी के स्वास्थ्य के लिए नियमों का पालन करें और छह से अधिक लोगों के समूहों में एकत्रित न हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: संसद अध्यक्ष ने कहा, सप्ताह में नहीं बल्कि रोज हो सांसदों की कोविड-19 जांच

उन्होंने कहा, शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों के लिए अपडेटेड मार्गदर्शन प्रकाशित किया है कि वे सुरक्षित तरीके से कैसे काम कर सकते हैं। इसमें देशभर में वायरस फैलाने से बचने के लिए प्रकोप की स्थिति में छात्रों को घर नहीं भेजने का स्पष्ट अनुरोध शामिल है। 


गौरतलब है कि सितंबर में एक नए शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत के पहले कुछ सप्ताह परंपरागत रूप से फ्रेशर्स मीट और सभाएं आयोजित की जाती है। हालांकि, इस वर्ष कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए छात्र संख्या को यथासंभव सीमित करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि पिछले सप्ताह से देश में मामलों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा हो रहा है। 

शिक्षा दिशानिर्देश विभाग के तहत, कोरोना वायरस लक्षणों वाले छात्रों को अपने निवास में सेल्फ आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। एक ही हॉस्टल के अन्य सभी छात्रों को भी 14 दिनों के लिए अलग रहना होगा और उन्हें संस्था द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed