फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain : House of Commons Speaker wants daily COVID19 tests for parliamentarians

ब्रिटेन: संसद अध्यक्ष ने कहा, सप्ताह में नहीं बल्कि रोज हो सांसदों की कोविड-19 जांच

Sun, 06 Sep 2020 08:38 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 06 Sep 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
Britain : House of Commons Speaker wants daily COVID19 tests for parliamentarians
हाउस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल - फोटो : instagram.com/commons_speaker

ब्रिटेन की संसद के अध्यक्ष ने रविवार को संसद सत्र की बहाली के लिए सांसदों की रोजाना कोविड-19 जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक बार जांच से कुछ पता नहीं चलेगा। उनका कहना है कि इससे सदन में सांसदों की उपस्थिति पर सकारात्मक असर पड़ेगा। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस साल के अंत तक दोनों सदनों में पूर्ण उपस्थिति चाहते हैं।

विज्ञापन


हाउस ऑफ कॉमंस के अध्यक्ष सर लिंडसे हॉयल ने कहा कि उन्होंने और कॉमंस के नेता जैकब रइस मोग ने हाऊस ऑफ कॉमंस के अंदर एक दूसरे के बीच दूरी की जरूरत को और कम करने के लिए सत्र के दौरान मास्क का इस्तेमाल नहीं करने का विचार किया है, लेकिन वह चाहते हैं कि सांसदों की अधिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए रोजाना जांच कराई जाए।
विज्ञापन



फिलहाल एक दूसर से दूरी बनाकर रखने के नियम के तहत हाउस ऑफ कॉमंस और हाउस ऑफ लॉर्ड्स में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने लिए लोगों की संख्या बेहद सीमित होती है। कुछ सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दूर से ही सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टाइम्स रेडियो को दिए एक साक्षात्कार में हॉयल ने कहा, 'ईमानदारी से अपनी बात रखूं तो मैं यह सप्ताह में एक बार नहीं बल्कि रोज (जांच) चाहूंगा। समस्या यह है कि सप्ताह में एक बार जांच से आपको कुछ नहीं पता चलेगा। मैंने यह कहने के लिए एनएचएस (राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा) और सरकार से संपर्क किया कि हमारे पास जांच व्यवस्था क्यों नहीं हो सकती है?'


अध्यक्ष ने कहा, 'हमें दरअसल जिस बात की जरूरत है, वह जांच में आमूलचूल बदलाव है ताकि सांसद आएं। हम इस पर गौर कर रहे हैं। तापमान की जांच के लिए मैं अपने पास निजी तौर पर हीट स्क्रीनिंग मशीन रूखंगा।' उन्होंने कहा कि यह तो सभी मानते हैं कि सांसदों को सदन में मास्क लगाकर रखने के लिए कहने से बात नहीं बनेगी क्योंकि इससे पहचान मुश्किल होगी और भाषण देने में भी परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed