फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK prince william kate middleton receive new royal power of issue warrant

UK: प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन के अधिकार बढ़े, रॉयल वारंट जारी करने की मिली शक्ति

Thu, 03 Jul 2025 08:58 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 03 Jul 2025 08:58 AM IST
सार

साल 1980 में प्रिंस ऑफ वेल्स रहते हुए किंग चार्ल्स को यह अधिकार मिला था। हालांकि उनकी तत्कालीन पत्नी राजकुमारी डायना को यह अधिकार नहीं मिला था। प्रिंस ऑफ वेल्स के निजी सचिव सर इयान पैट्रिक ने भी प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन को रॉयल वारंट जारी करने की शक्ति मिलने की पुष्टि की।

विज्ञापन
UK prince william kate middleton receive new royal power of issue warrant
प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडलटन के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम/केंसिग्टन रॉयल

विस्तार

ब्रिटेन के राजकुमार विलियम और राजकुमारी केट मिडलटन को राजा चार्ल्स ने नए अधिकार और शक्तियां दी हैं। किंग चार्ल्स ने दोनों को रॉयल वारंट जारी करने की शक्ति दी है। शाही परिवार को सामान की आपूर्ति करने वाली और सेवा देने वाली कंपनियों या व्यक्ति विशेष को यह सम्मान दिया जाता है। अभी तक प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के पास यह शक्ति नहीं थी। 
विज्ञापन


केट मिडलटन को 115 साल के इतिहास में पहली बार मिला ये अधिकार
रॉयल परिवार की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, केट मिडलटन पहली राजकुमारी हैं, जिन्हें 115 साल के इतिहास में पहली बार रॉयल वारंट जारी करने की शक्ति मिली है। केट मिडलटन से पहले क्वीन मैरी के पास ये शक्ति थि। क्वीन मैरी के पति जॉर्ज पंचम 1910 में ब्रिटेन के राजा बने थे। साल 1980 में प्रिंस ऑफ वेल्स रहते हुए किंग चार्ल्स को यह अधिकार मिला था। हालांकि उनकी तत्कालीन पत्नी राजकुमारी डायना को यह अधिकार नहीं मिला था। प्रिंस ऑफ वेल्स के निजी सचिव सर इयान पैट्रिक ने भी प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन को रॉयल वारंट जारी करने की शक्ति मिलने की पुष्टि की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: जोहरान ममदानी का ट्रंप को जवाब, कहा- विभाजन की आग को हवा दे रहे राष्ट्रपति, मैं अपना काम बंद नहीं करूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले साल से होंगे नए वारंट के लिए आवेदन
जिनके पास अभी रॉयल वारंट है, वे इस महीने के अंत तक इसे फिर से रिन्यू कराया जा सकेगा। वहीं जो नए रॉयल वारंट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अगले साल की शुरुआत में आवेदन कर सकेंगे। रॉयल वारंट के लिए आवेदन करने वाली कंपनी को पांच या सात साल के लिए शाही परिवार को सेवा प्रदान करनी होती है। रॉयल वारंट एक सम्मान है, जो उन लोगों को दिया जाता है, जो लगातार शाही परिवार की सेवा करते हैं और शाही परिवार को सामान की आपूर्ति करते हैं। अभी 800 वारंट धारक हैं, जिनमें खाद्य उत्पादक, रेस्तरां, टेलर्स, होटल आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed