फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK Parliamentary report finds bullying and harassment of women in military news in Hindi

ब्रिटेन: सैन्य बलों में महिलाएं हो रहीं हैं उत्पीड़न का शिकार, संसद की रिपोर्ट में दावा

Sun, 25 Jul 2021 09:22 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 25 Jul 2021 09:22 PM IST
सार

ब्रिटेन में रविवार को जारी हुई एक संसदीय रिपोर्ट के अनुसार देश सेना में 64 फीसदी पूर्व महिला कर्मचारी और 58 फीसदी वर्तमान में सेवारत महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हुई हैं। 

विज्ञापन
UK Parliamentary report finds bullying and harassment of women in military news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सशस्त्र बलों में महिलाओं पर हाउस ऑफ कॉमन्स रक्षा उप-समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रक्षा मंत्रालय व सैन्य सेवाएं महिला अधिकारियों की सुरक्षा करने और अपनी पूरी क्षमता हासिल करने में उनकी मदद करने में विफल हो रहे हैं। इस रिपोर्ट को 'प्रोटेक्टिंग दोज हू प्रोटेक्टेड अस: वूमेन इन दि आर्म्ड फोर्सेज फ्रॉम रिक्रूटमेंट टू सिविलियन लाइफ' नाम दिया गया है। 

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस रिपोर्ट को तैयार करने में जिन महिला सैन्य अधिकारियों से बात की गई उनमें से अधिकतम ने कहा कि वह सैन्य बलों को करियर के तौर पर अपनाने की सलाह देंगी। वहीं 3000 से अधिक (करीब 84 फीसदी) महिलाओं ने कहा कि सेना में महिला सेवा अधिकारियों को अपने पुरुष समकक्षों के मुकाबले कहीं अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


कन्जर्वेटिव पार्टी की सांसद और इस उप-समिति की अध्यक्ष सारा एथरटन ने कहा कि महिलाएं हमारी सेना की सफलता और देश की सुरक्षा का अहम हिस्सा हैं, फिर भी सैन्य बलों में उन्हें अपने पुरुष साथियों के मुकाबले अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को प्रमोशन में बाधा, अनुचित व्यवहार और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed