फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK One man killed 7 injured in stabbing outside Cornwall nightclub

ब्रिटेन: कॉर्नवाल नाइट क्लब के बाहर चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल

Mon, 01 May 2023 05:27 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, ब्रिटेन
एएनआई, ब्रिटेन Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 01 May 2023 05:27 AM IST
सार

अधिकारियों के अनुसार, घायल हुए सात लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया। कॉर्नवाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UK One man killed 7 injured in stabbing outside Cornwall nightclub
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के कॉर्नवाल नाइट क्लब के बाहर हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बोडमिन शहर से रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

ब्रिटेन की मीडिया के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और इरादे से गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के तीन बजे के करीब पुलिस बोडमिन के एक्लिप्स नाइटक्लब पहुंची थी। 30 साल के एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य पुरुष और महिलाएं घायल हो गई। 
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, घायल हुए सात लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया। कॉर्नवाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मेजर क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर इलोना रॉसन ने बताया कि अधिकारी छुरा घोंपने की घटना को एक अलग घटना मान रहे थे। घटना के संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग सोशल मीडिया पर अटकलें न लगाएं, लेकिन किसी  के पास ऐसी जानकारी है जो हमारी मदद कर सकती है, तो इसकी जानकारी दें। ईस्ट कॉर्नवाल स्थानीय पुलिसिंग अधीक्षक रॉब यंगमैन ने कहा कि स्थानीय समुदाय को धैर्य रखने के लिए कहा गया है क्योंकि पुलिस बोडमिन शहर के आसपास अपनी जांच जारी रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed