{"_id":"640df6f08ee6b79b44021133","slug":"uk-number-of-indians-entering-uk-illegally-increased-will-return-under-return-agreement-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी, वापसी समझौते के तहत वापस लौटेंगे?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UK: ब्रिटेन में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी, वापसी समझौते के तहत वापस लौटेंगे?
Sun, 12 Mar 2023 09:29 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 12 Mar 2023 09:29 PM IST
सार
अनियमित प्रवासन पर देश के गृह विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष से पहले 2021 में छोटी नावों में पार करने वाले 67 भारतीय नागरिकों ने प्रवेश किया।
विज्ञापन
इंग्लिश चैनल में अवैध प्रवासी लोगों की मदद करते बॉर्डर फोर्स का जहाज
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
विस्तार
ब्रिटेन में पिछले साल इंग्लिश चैनल को पार कर अवैध रूप से प्रवेश करने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। आखिरी बार कुल 683 भारतीय पुरुषों को छोटी नावों के माध्यम से इसके तटों पर उतरने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
अनियमित प्रवासन पर देश के गृह विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर 2022 को समाप्त होने वाले वर्ष से पहले 2021 में छोटी नावों में पार करने वाले 67 भारतीय नागरिकों ने प्रवेश किया, जबकि 2020 में 64 ने प्रवेश किया था। वहीं 2019 व 2018 में एक भी नागरिक ने अवैध प्रवेश नहीं किया था। यह भारतीय नागरिकों के अवैध रूप से प्रवेश में उत्तरोत्तर वृद्धि को दिखाता है।
विज्ञापन
UK: ब्रिटेन पीएम और फ्रांस के राष्ट्रपति ने अवैध प्रवासी समझौते पर जताई सहमति, यूएन जता चुका है विरोध
विज्ञापन
माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप (एमएमपी) के तहत ब्रिटेन का भारत के साथ वापसी समझौता है, जिसका जिक्र ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पिछले सप्ताह संसद में किया था। सुनक ने सवालों के जवाब देते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स को बताया था, हमारे पास भारत, पाकिस्तान, सर्बिया, नाइजीरिया और अल्बानिया के साथ वापसी समझौते हैं, जिसके माध्यम से हम सैकड़ों लोगों को लौटा रहे हैं।
भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ने कहा था, हमारी स्थित स्पष्ट है। यदि आप अवैध रूप से यहां पहुंचते हैं तो आप यहां शरणार्थी का दावा नहीं कर पाएंगे। आप आधुनिक दासता प्रणाली तक पहुंच नहीं बना पाएंगे। आप फर्जी मानवाधिकार के दावे नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन