फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK News Update Hunt on after terror suspect escapes from London prison that lodges Nirav Modi

UK: लंदन की जेल से आतंकी फरार, यहीं बंद है हीरा व्यापारी नीरव मोदी; तलाशी अभियान जारी

Thu, 07 Sep 2023 03:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 07 Sep 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
UK News Update Hunt on after terror suspect escapes from London prison that lodges Nirav Modi
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

लंदन की जेल से एक आतंकवादी के भागने का मामला सामने आया है। इसी जेल में हीरा व्यापारी नीरव मोदी भी तीन साल से अधिक समय से बंद है। वह धोखाधड़ी समेत कई आरोपों की वजह से भारत में वांछित है। इस बीच आतंकी के भाग जाने के बाद गुरुवार को ब्रिटेन के हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में दक्षिण-पश्चिम लंदन की वंड्सवर्थ जेल में बंद विचाराधीन कैदी डेनियल अबेद खलीफ सामान पहुंचाने वाली वैन में छिपकर कथित तौर पर फरार हो गया। आरोपी ब्रिटिश सेना में सेवा भी दे चुका है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आतंकवाद निरोधक कमान ने फरार संदिग्ध का पता लगाने में मदद करने के लिए बुधवार को अपील जारी की।
विज्ञापन


आतंकवाद निरोधक कमान के प्रमुख कमांडर डोमिनिक मर्फी ने कहा कि हमारे अधिकारियों की एक टीम खलीफ का जल्द से जल्द पता लगाने की कोशिश कर रही है। उसे हिरासत में लेने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता की मदद भी काफी अहम साबित होगी। यदि किसी को खलीफ दिखाई देता है या उसके बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को कॉल कर सकता है। ऐसा अंदेशा है कि संदिग्ध अभी भी ब्रिटेन में है और वह दक्षिण-पश्चिम लंदन के किंग्स्टन क्षेत्र में हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed