{"_id":"600c774d37668d5db546ded7","slug":"uk-medical-association-demands-second-dose-of-pfizer-corona-vaccine-be-given-after-12-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइजर टीके की दूसरी डोज अब 12 सप्ताह बाद देने पर विचार, ब्रिटेन के मेडिकल एसोसिएशन ने की मांग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फाइजर टीके की दूसरी डोज अब 12 सप्ताह बाद देने पर विचार, ब्रिटेन के मेडिकल एसोसिएशन ने की मांग
Sun, 24 Jan 2021 12:51 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Pfizer vaccine
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में फाइजर द्वारा तैयार कोरोना के टीके की दूसरी डोज पहली डोज के 12 सप्ताद बाद देने के लिए चिकित्सकों ने मंथन शुरू कर दिया है। ब्रिटेन की कोशिश कोरोना महामारी को देश में फैलने से रोकना है ताकि अधिक से अधिक लोगों को टीके की पहली डोज मिल सके। ब्रिटेन में अब तक करीब 55 लाख लोगों को टीका लग चुका है।
विज्ञापन
ऑक्सफोर्ड के साथ मिलकर टीका तैयार करने वाली फॉर्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि उसके टीके की पहली डोज बारह सप्ताह बाद सुरक्षा मुहैया करा सकता है। वहीं फाइजर का कहना है कि उसने इतने लंबे समय के अंतराल को लेकर टीके का परीक्षण नहीं किया है। ब्रिटेन के मेडिकल एसोसिएशन ने चीफ मेडिकल अफसर से टीके की दूसरी डोज बारह सप्ताह बाद देने पर विचार करने और अध्ययन करने की मांग की थी।
विज्ञापन
होटल में क्वारंटीन हो सकते हैं बाहरी
ब्रिटेन में कोरोना महामारी के प्रसार को देखते हए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और सख्ती करने की तैयारी में हैं। संभव है कि दूसरे देशों से ब्रिटेन पहुंचने वाले लोगों को होटल में क्वारंटीन रहना पड़ सकता है। अभी बाहर से आने वाले लोगों को दस दिन तक आइसोलेशन में रहने का नियम है। सरकार ने पहले ही एहतियात के तौर पर पब, रेस्टोरेंट, जिम, मनोरंजन स्थल और दुकानों को बंद कर रखा है। जॉनसन का कहना है कि सरकार आने वाले समय में और कड़े फैसले ले सकती है।
विज्ञापन
अमेरिकी टॉक शो होस्ट लैरी किंग का निधन
अमेरिका के चर्चित टॉक शो होस्ट लैरी किंग (87) का शनिवार को लॉस एंजलिस के अस्पताल में निधन हो गया। किंग दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों, नेताओं, फिल्म जगत की हस्तियों व अन्य लोगों का पिछले छह दशक से करीब 50 हजार से अधिक साक्षात्कार लेने के लिए मशहूर थे।
किंग को दिसंबर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उन्हें टाइप-टू डायबिटीज, फेफड़ों का कैंसर और हृदय संबंधी तकलीफे भी थीं। किंग द्वारा स्थापित ओरा मीडिया ने उनके निधन की खबर दी, लेकिन मौत का कारण नहीं बताया।