फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UK House of Lords: IAS Sonal Goyal said- NRIs played a big role in the socio-economic development of Britain

House of Lords: IAS सोनल गोयल बोलीं- ब्रिटेन के आर्थिक-सामाजिक विकास में प्रवासी भारतीयों ने निभाई बड़ी भूमिका

Thu, 05 Dec 2024 09:00 PM IST
लंदन Published by: अनिल वैश्य Updated Thu, 05 Dec 2024 09:00 PM IST
सार

House of Lords: ब्रिटिश संसद के उच्च सदन, हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित इस ग्लोबल कन्वेंशन और बिजनेस मीट में ब्रिटिश सांसदों के अलावा दुनिया भर से आए कॉर्पोरेट लीडर, शिक्षक, ब्यूरोक्रेट और डिप्लोमेट शामिल हुए। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनल गोयल भी बतौर स्पीकर इस सम्मेलन में शामिल हुईं।

विज्ञापन
UK House of Lords: IAS Sonal Goyal said- NRIs played a big role in the socio-economic development of Britain
सोनल गोयल, IAS, 2008 त्रिपुरा कैडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिपुरा कैडर की 2008 बैच की आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने लंदन में 'इंस्टिट्यूट ऑफ डायरेक्टर्स' की तरफ से 'कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनिबिलिटी' थीम पर आयोजित ग्लोबल कन्वेंशन में अपने भाषण में भारतीय संस्कृति और सिद्धांतों के महत्व पर चर्चा की।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान का जिक्र
सोनल गोयल ने अपने संबोधन में ब्रिटेन की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान का भी जिक्र किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में भारतीय मूल के लोगों के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समुदाय कई संगठनों के माध्यम से भारत और ब्रिटेन के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन


ग्लोबल कन्वेंशन और बिजनेस मीट में बतौर स्पीकर शामिल
ब्रिटिश संसद के उच्च सदन, हाउस ऑफ लॉर्ड्स में आयोजित इस ग्लोबल कन्वेंशन और बिजनेस मीट में ब्रिटिश सांसदों के अलावा दुनिया भर से आए कॉर्पोरेट लीडर, शिक्षक, ब्यूरोक्रेट और डिप्लोमेट शामिल हुए। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनल गोयल भी बतौर स्पीकर इस सम्मेलन में शामिल हुईं। उन्होंने 'कॉर्पोरेट गवर्नेंस मीट्स पब्लिक गवर्नेंस: पार्टनरशिप फॉर सोशल इनक्लूजन, इंपैक्ट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट' विषय पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'वसुधैव कुटुंबकम्' से की भाषण की शुरुआत
सोनल ने अपने भाषण की शुरुआत भारतीय संस्कृति के प्रसिद्ध सूत्र 'वसुधैव कुटुंबकम्' से की और बताया कि कैसे भारत सैद्धांतिक रूप से पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में देखता है। उन्होंने कहा कि भारत की यह सोच जलवायु परिवर्तन, आर्थिक असमानता और डिजिटल डिवाइड जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए लिहाज से मायने रखती हैं। सोनल ने भारत की नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी प्रतिबद्धताओं का उल्लेख करते हुए इंटरनेशनल सोलर एलायंस में भारत की भूमिका और 2030 तक 500 गीगावाट गैर-फॉसिल फ्यूल ऊर्जा के लक्ष्य का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे भारत के सार्वजनिक और निजी क्षेत्र दोनों मिलकर इन लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पीएम मोदी की तमाम योजना को विस्तार से बताया 
सोनल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री जन-धन योजना, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी पहलों के बारे में भी विस्तार से बताया। सोनल ने समझाया कि कैसे इन योजनाओं के माध्यम से भारत ने अब तक करोड़ों भारतीयों को बैंकिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जोड़ते हुए 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य की ओर अपने कदम बढ़ाए हैं।


हाउस ऑफ लॉर्ड्स के गणमान्य सदस्यों से मुलाकात
इसके अलावा, उन्होंने नमामि गंगे परियोजना और आयुष्मान भारत योजना जैसे कार्यक्रमों का भी जिक्र किया, जो भारत सरकार और कॉरपोरेट निवेश के संयुक्त प्रयासों से स्वस्थ समाज और स्वच्छ पर्यावरण के लक्ष्यों की प्राप्ति में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। अपने भाषण के अंत में, सोनल ने कॉरपोरेट जगत की दिग्गज हस्तियों से अपील की कि वे ऐसे गवर्नेंस मॉडल अपनाएं जिनमें लाभ के साथ-साथ पर्यावरण और समाज को भी प्राथमिकता दी जाए। अपने भाषण के बाद सोनल ने बैरोनेस वर्मा और करण बिलिमोरिया जैसे हाउस ऑफ लॉर्ड्स के गणमान्य सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें अपनी किताब 'नेशन कॉलिंग' की कॉपी भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed