{"_id":"601ce9d50f965f35206e126d","slug":"uighur-muslim-are-targeted-in-china-systematic-rapes-and-sexual-assault-of-uighur-women-bbc-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन : उइगर महिलाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से सामूहिक दुष्कर्म, शिविर से भागी महिला का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन : उइगर महिलाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से सामूहिक दुष्कर्म, शिविर से भागी महिला का दावा
Fri, 05 Feb 2021 12:16 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिनजियांग (चीन)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शिनजियांग (चीन)
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और अल्पसंख्यक लोगों के साथ यातनाओं की कई घटनाएं सामने आई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में अल्पसंख्यकों के लिए बनाए गए री-एजुकेशन शिविरों में महिलाओं के साथ योजनाबद्ध तरीके से सामूहिक दुष्कर्म किया जाता है।
विज्ञापन
इन शिविरों में उइगर मुस्लिमों को कैद करके रखा गया है और यहां उन्हें कई तरह की यातनाएं दी जाती हैं। हालांकि चीन इन रिपोर्ट्स को खारिज करता रहता है। हाल ही में बीबीसी ने इन बंदी कैंपों से भागी महिलाओं, गार्डों और विभिन्न जांचों के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन
इस रिपोर्ट में एक उइगर मुस्लिम महिला ने अपनी आपबीती बताई है। महिला का दावा है कि चीन के री-एजुकेशन शिविर में आज भी योजनाबद्ध तरीके से दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न होता है और उन्हें खौफनाक यातनाएं दी जाती हैं। इस रिपोर्ट के बाद कई प्रमुख अमेरिकी सांसद, नेता और मानवाधिकार संगठनों ने अपना विरोध जताया है।
विज्ञापन
इन लोगों ने संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में एक जांच की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक जेल से भागने के बाद तुरुसुने जियावुदुन भागकर अमेरिका पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि महिलाओं को ‘हर रात’ सेल से उठा लिया जाता था। इसके बाद उनके साथ मास्क पहने लोग दुष्कर्म करते हैं। उन्होंने अपनी कहानी आगे बताते हुए जानकारी दी कि मेरे साथ तीन बार ऐसा हो चुका है। रिपोर्ट में वहां तैनात गार्डों के हवाले से भी यह बात कही गई है।
यातना शिविरों में दस लाख से ज्यादा उइगर
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इन शिविरों में दस लाख से ज्यादा महिला और पुरुषों को रखा गया है। इस पर चीन का कहना है कि इन शिविरों को मुस्लिम और अन्य समुदाय के लोगों को दोबारा शिक्षित करने के लिए बनाया गया था। मानवाधिकार संगठनों ने चीन के इन शिविरों के खिलाफ आरोप लगाया है कि यहां उइगर समुदाय के लोगों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हुआ है।
महिलाओं के साथ व्यवस्था बनाकर किया जाता है दुष्कर्म
अमेरिका पहुंचीं तुरुसुने जियावुदुन ने बताया कि हर रात किसी ना किसी महिला को सेल से उठाकर ले जाया जाता है। मास्क पहने चीनी नागरिक बारी-बारी से महिलाओं के साथ दुष्कर्म करते हैं। तुरुसुने जियावुदुन ने बताया कि उनके साथ ऐसा तीन बार हो चुका है और दो से तीन लोगों ने ऐसा किया है।