{"_id":"5ab08a6f4f1c1bb9758b6443","slug":"uber-self-driving-car-kills-women-in-america-s-arizona","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार की टक्कर से महिला की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एरिजोना में उबर की सेल्फ ड्राइविंग कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना टेंपे शहर की है। कहा यह जा रहा है कि कार उस वक्त ऑटो मोड में थी। हालांकि उसमें एक ऑपरेटर भी बैठा हुआ था। सेल्फ ड्राइविंग कार से दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मौत का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
एप आधारित टैक्सी सेवा उबर ने कहा कि वह इस मामले में पुलिस का सहयोग कर रही है। पीड़ित परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। पुलिस के मुताबिक घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का भी कहना है कि वह उबर के साथ जांच में सहयोग देगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक जब सेल्फ ड्राइविंग कार ने महिला को कुचला उस समय वह पैदल चल रही थी। पुलिस का कहना है कि हादसे के वक्त कार ऑटोमेटिक मोड में थी। साथ ही वीकल ऑपरेटर भी पीछे ही बैठा था पर जब तक वह कुछ कर पाता कार नियंत्रण से बाहर हो गई। जिसके बाद यह खतरनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
उबर टेक्नोलॉजी के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी नॉर्थ अमेरिका में अपने टेस्ट को सस्पेंड कर रही है। उबर एरिजोना के फोनिक्स और टेम्पे में सेल्फ ड्राइविंग कारों की टेस्टिंग कर रही थी। इसके अलावा कंपनी सैन फ्रांसिसको, पिट्सबर्ग और टोरंटो जैसे शहरों में भी सेल्फ ड्राइविंग का ट्रायल कर रही है। मालूम हो कि गूगल समेत कई बड़ी कंपनियां सेल्फ ड्राइविंग वाहनों का परीक्षण कर रही हैं। इस घटना से उनकी कोशिशों को झटका लग सकता है।