{"_id":"611a3eaaf0294c3d1f2c9083","slug":"uber-eats-after-delivering-food-driver-urinates-on-customers-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबर ईट्स : खाना पहुंचाने के बाद, ड्राइवर ने की ग्राहक की कार पर पेशाब ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
उबर ईट्स : खाना पहुंचाने के बाद, ड्राइवर ने की ग्राहक की कार पर पेशाब
Mon, 16 Aug 2021 04:07 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 16 Aug 2021 04:07 PM IST
सार
अभी कुछ दिन पहले उबर ईट्स के ड्राइवर का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह ग्राहक का खाना चुरा रहा था। अब नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्राइवर ग्राहक की कार पर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
फूड डिलीवरी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाना चोरी करते पकड़े जाने के बाद उबर ईट्स ने कुछ दिन पहले ही अपने एक ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया था। ड्राइवर की जो क्लिप वायरल हुई थी। उसमें वह ग्राहक का खाना चुराकर अपने थैले में डाल रहा था। वीडियो सामने आने के बाद उबर ईट्स की ओर से कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
इस घटना को कुछ दिन बीते नहीं थे कि एक नया मामला सामने आया है। इसमें भी एक उबर ड्राइवर की हरकत रिकॉर्ड हो गई है। मामले के तहत उबर ड्राइवर, ग्राहक के घर खाना पहुंचाने के बाद उनकी कार पर पेशाब करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह दिन की घटना है, उस समय कार उनके घर के बाहर फुटपाथ में पार्क थी। ग्राहक थॉमस का कहना है कि उनके घर के बाहर कैमरे लगे हैं। जब भी कोई घर पर आता है तो मेरी गर्लफ्रेंड के मोबाइल पर उसका नोटिफिकेशन पहुंच जाता है। जब ड्राइवर आया तो उसका नोटिफिकेशन भी आया। लेकिन, खाना देकर जब वह वापस लौटा तो उसने पेशाब कर दी। घटना के बाद थॉमस की गर्लफ्रेंड स्टेफनी ने उबर ईट्स से इसकी शिकायत की है। उधर, उबर के प्रवक्ता ने घटनाक्रम को पूरी तरह खारिज किया है।
विज्ञापन