{"_id":"60808b528ebc3e591536f946","slug":"uae-granted-pakistan-more-time-to-repay-two-billion-dollar-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को राहत : यूएई ने 2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की मोहलत दी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाक को राहत : यूएई ने 2 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की मोहलत दी
Thu, 22 Apr 2021 02:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 22 Apr 2021 02:00 AM IST
सार
- विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि यूएई ने पाकिस्तान को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social media
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को दो अरब डॉलर का कर्ज चुकाने के लिए और मोहलत दी है। विदेश मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा कि सोमवार को अबू धाबी में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी तथा यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायेद अल नाहयान के बीच हुई बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि यूएई ने पाकिस्तान को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने यूएई के समर्थन और द्विपक्षीय सहयोग तथा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान का साथ देने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन