फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE Entry will be available without sponsor ease of visa rules Tourists will be able to stay for 60 days instead of 30

यूएई: बिना प्रायोजक मिलेगा प्रवेश, वीजा नियमों में आसानी, 30 के बजाय 60 दिन रुक सकेंगे पर्यटक

Wed, 20 Apr 2022 02:28 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 20 Apr 2022 02:28 AM IST
सार

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नए नियमों के तहत गोल्डन रेजिडेंस धारक अपने पति-पत्नी, बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को प्रयोजित भी कर सकते हैं। इसके साथ ही वह घरेलू कामगारों को भी बुला सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, माता-पिता अपने पुरुष बच्चों को अब 18 के बजाय 25 साल की उम्र तक प्रायोजित कर सकते हैं।

विज्ञापन
UAE Entry will be available without sponsor ease of visa rules Tourists will be able to stay for 60 days instead of 30
यूएई - फोटो : iStock

विस्तार

यूएई जाकर काम करने वालों को अब देश में प्रवेश और निवास के लिए नई योजना पेश की गई है। इसका भारतीयों को खासतौर पर लाभ मिलेगा, क्योंकि इसके तहत 10 तरह के एंट्री वीजा जारी होंगे, जो बेहद आसानी से मिल सकेंगे। नए वीजा के लिए किसी भी होस्ट या प्रायोजक की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही इनके प्रवेश पर कोई सीमा भी नहीं होगी। पर्यटकों के तौर पर अब देश में 60 दिन रुका जा सकता है, जो पहले सिर्फ 30 दिन था।

विज्ञापन

 
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, नए नियमों के तहत गोल्डन रेजिडेंस धारक अपने पति-पत्नी, बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को प्रयोजित भी कर सकते हैं। इसके साथ ही वह घरेलू कामगारों को भी बुला सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, माता-पिता अपने पुरुष बच्चों को अब 18 के बजाय 25 साल की उम्र तक प्रायोजित कर सकते हैं। यूएई को उम्मीद है कि नए नियम दुनियाभर से प्रतिभा को आकर्षित करेंगे। पेशेवरों के पास वीजा के लिए एक वैध रोजगार कॉन्ट्रैक्ट होना जरूरी है। शिक्षा कम से स्नातक होनी चाहिए और मासिक सैलरी 8,100 डॉलर से कम न हो। 
विज्ञापन


कला, खेल, विज्ञान व शोध वालों को आसानी
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में संस्कृति, कला, खेल, डिजिटल टेक्नोलॉजी, वैज्ञानिक व आविष्कार के क्षेत्रों वाले लोगों को भी आसानी से वीजा मिल सकेगा। इसके लिए नौकरी, सैलरी या क्वालिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी। हालांकि आपको सरकारी सिफारिश की आवश्यकता पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल एस्टेट निवेशक पा सकेंगे गोल्डन रेजिडेंस
रिपोर्ट के मुताबिक 20 लाख डॉलर की संपत्ति खरीदने पर रियल एस्टेट निवेशक संपत्ति खरीदने के दौरान गोल्डन रेजिडेंस वीजा पा सकेंगे। नए नियमों के मुताबिक निवेशक अगर स्थानीय बैंकों से कर्ज लेकर संपत्ति खरीदते हैं तो वह लंबे समय के लिए वीजा पा सकते हैं। यूएई आकर व्यापार के मौके खोजने वालों को भी बिना किसी होस्ट के वीजा मिलेगा, ताकि लोग वहां जाकर मौकों का सही इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed