फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   UAE destroys Houthi missile during Israeli President Isaac Herzog visit

यूएई: इस्राइली राष्ट्रपति की यात्रा के दौरान नष्ट की हूतियों की मिसाइल, एक माह में तीसरी बार आतंकियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला

Tue, 01 Feb 2022 01:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, दुबई।
एजेंसी, दुबई। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Feb 2022 01:10 AM IST
सार

हमले के बीच इस्राइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ मुलाकात की। दो घंटे की बातचीत के दौरान हर्जोग ने इस क्षेत्र के और देशों से इस्राइल को मान्यता देने की अपील की तथा अबू धाबी पर हाल के हवाई हमलों की निंदा की।

विज्ञापन
UAE destroys Houthi missile during Israeli President Isaac Herzog visit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश में इस्राइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग की ऐतिहासिक यात्रा के बीच सोमवार को यमन के हूती आतंकवादी समूह ने एक और बैलिस्टिक मिसाइल दागी जिसे बीच में ही नष्ट कर दिया गया है। हूतियों की बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने की इस माह यह तीसरी घटना है। इसका मलबा एक निर्जन क्षेत्र में गिरा, जहां कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


यूएई के रक्षा मंत्रालय ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:50 बजे हुए इस मिसाइल हमले को रोकने का वीडियो भी साझा किया। मंत्रालय ने कहा, उसने अपना स्थान निर्दिष्ट किए बिना यमन में हूती मिसाइल लांचर को नष्ट कर दिया। इस बीत, यूएई ने किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तत्परता की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी हमले से बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन


यहां इस माह पहला हमला 17 जनवरी को हुआ जिसमें दो भारतीयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके एक सप्ताह बाद ही दूसरा हमला किया गया। मौजूदा हमले को 2020 में यूएई-इस्राइल के रिश्ते सामान्य होने के बाद इस्राइली राष्ट्रपति की यूएई की पहली आधिकारिक यात्रा के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, सोमवार को उनके कार्यालय से एक बयान में कहा कि वे अपनी योजना के अनुसार अपनी यात्रा जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्जोग ने की यूएई पर हमलों की निंदा
इस हमले के बीच इस्राइल के राष्ट्रपति आइजक हर्जोग ने अबूधाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ मुलाकात की। दो घंटे की बातचीत के दौरान हर्जोग ने इस क्षेत्र के और देशों से इस्राइल को मान्यता देने की अपील की तथा अबू धाबी पर हाल के हवाई हमलों की निंदा की। हर्जोग ने कहा, आपकी संप्रभुता पर किसी भी हमले की पूरी तरह से निंदा करता हूं।


सीरिया ने दमिश्क के पास इस्राइली मिसाइल हमले को नाकाम किया
सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली ने राजधानी दमिश्क के पास एक क्षेत्र को निशाना बनाने वाली इस्राइल की कुछ मिसाइलों को गिरा दिया। सीरियाई सरकारी समाचार एजेंसी सना ने सैन्य स्रोतों का हवाला देते हुए कहा कि मिसाइलें पूर्वी लेबनान की ओर से आईं और दमिश्क के नजदीकी क्षेत्रों में चौकियों को निशाना बनाया जिससे कुछ नुकसान हुआ। दमिश्क में यह हमला तड़के करीब तीन बजे हुआ। इस्राइल सीरिया पर ज्यादातर रात में ही हमले करता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed