{"_id":"5c308b08bdec22571875c2b8","slug":"uae-could-help-of-billion-doller-to-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को यूएई कर सकता है 6.2 अरब डालर की सहायता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को यूएई कर सकता है 6.2 अरब डालर की सहायता
Sat, 05 Jan 2019 05:07 PM IST
अमित मंडल
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 05 Jan 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
hand shake
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक मंदी से जूझ रहे पाकिस्तान को संयुक्त अरब अमीरात यानि कि यूएई 6.2 अरब अमेरिकी डालर की मदद दे सकता है। यूएई के वली अहद यानि कि युवराज ज़ायद-अल-नाहियान रविवार को पाकिस्तान आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इस यात्रा में वह मेजबान देश को अरबों डालर का कर्ज देने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
अल-नाहियान के आने से पहले दोनों पक्ष पाकिस्तान को यूएई की ओर से 6.2 अरब अमेरिकी डालर के वित्तीय सहायता पैकेज की शर्तों को अंतिम रुप दे चुके हैं। उम्मीद है कि यूएई के वली अहद यात्रा के दौरान इस पैकेज की घोषणा करेंगे। पाकिस्तान को अपने विदेशी मुद्रा भंडार और राजकोषीय स्थिति को सुधारने के लिए धन की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
यूएई अपने सहायता पैकेज में पाकिस्तान को 3 अरब अमेरिकी डॉलर की नकद जमा देने के साथ साथ 3.2 अरब अमेरिकी डालर के तेल की आपूर्ति उधार पर करने सुविधा दे सकता है। पाकिस्तान के डॉन अखबार ने देश के एक केंद्रीय मंत्री के हवाले से यह खबर दी है।
विज्ञापन
खबर में मंत्री के हवाले से कहा गया है कि यूएई के सहायता पैकेज की शर्तें सऊदी अरब से प्राप्त पैकेज की शर्तों जैसी ही हैं।
पाकिस्तान को चीन से भी मिल रही है मदद
पकिस्तान को उसके घनिष्ठ मित्र चीन से मोटी मदद मिल रही है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने चीन की सहायता राशि नहीं बतायी है। उन्होंने कहा है कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उन्हें राशि सार्वजनिक करने से मना किया है। इधर, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से भी 8 अरब अमेरिकी डॉलर की कर्ज सहायता के लिए बातचीत कर रहा है।
अमेरिका का कहना: चीन के ऋण से ही पाकिस्तान संकट में
पाकिस्तान मुद्राकोष से ऋण की बात तो कर रहा है पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प यह सुनिश्चत करना चाहते हैं कि इस बहुपक्षीय संस्था से कर्ज में मिले धन का प्रयोग पाकिस्तान चीन के महंगे कर्ज को चुकाने में ना करे। अमेरिका का मानना है कि चीन के ऋण भार के चलते ही पाकिस्तान आर्थिक कठिनाइयों में फंसा है।