फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two US former military personnel imprisoned for twenty years for assault in Venezuela

दो अमेरिकी पूर्व सैन्यकर्मियों को वेनेजुएला में हमले के आरोप में 20 वर्ष का कारावास

Mon, 10 Aug 2020 02:17 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराकस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कराकस Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 10 Aug 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Two US former military personnel imprisoned for twenty years for assault in Venezuela
Handcuffs - फोटो : फाइल फोटो

वेनेजुएला की एक अदालत ने अमेरिकी विशेष बल के दो पूर्व सैनिकों को देश के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पद से हटाने की कोशिश के तहत समुद्री तट पर किए गए हमले में उनकी भूमिका के लिए 20-20 साल कारावास की सजा सुनाई है। ‘ग्रीन बैरेट’ के नाम से जाने वाले अमेरिकी सेना विशेष बल के पूर्व कर्मी ल्यूक डेनमैन और ऐरान बेरी के वकीलों ने कहा कि उन्हें शुक्रवार रात हुई मामले की सुनवाई में शामिल नहीं होने दिया गया, जो कि बचाव के उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। मादुरो के मुख्य अभियोजक तारेक विलियम साब ने शुक्रवार देर रात फैसला सुनाते हुए कहा, उन्होंने (सैनिकों ने) तथ्यों के संबंध में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


साब ने ट्वीट किया कि तीन मई को हुए हमले में सहायता करने के आरोप में कई अन्य अभियुक्तों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। मादुरो को अपदस्थ करने से मकसद से कोलंबिया में अस्थायी प्रशिक्षण शिविरों से एक ऑपरेशन चलाया गया था। यह ऑपरेशन नाकाम रहा था और इसमें कम से कम आठ विद्रोही सैनिक मारे गए थे जबकि 60 से अधिक लोगों को जेल में बंद किया गया था। ‘सिल्वरपूल यूएसए’ नाम की फ्लोरिडा की सुरक्षा कंपनी चलाने वाले एक अन्य पूर्व अमेरिकी सैन्यकर्मी बेरेट जॉर्डन गोड्रेयू ने इस असफल हमले की जिम्मेदारी ली थी। वेनेजुएला के अभियोजकों ने उनकी गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed