फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   two trains collide in Czech Republic several died Prime Minister Petr Fiala expressed condolences

Czech Republic: पारडुबिस में यात्री और कार्गो ट्रेन की टक्कर में चार की मौत, पीएम फियाला ने शोक जताया

Thu, 06 Jun 2024 09:26 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्राग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्राग Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Jun 2024 09:26 AM IST
सार

Train Accident in Czech Republic: यात्री ट्रेन के विवरण को साझा करते हुए पारडुबिस के गवर्नर मार्टिन नेटोलिकी ने कहा कि ट्रेन का संचालन रेल कंपनी रेजियोजेट द्वारा किया जाता था।

विज्ञापन
two trains collide in Czech Republic several died Prime Minister Petr Fiala expressed condolences
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चेक गणराज्य पारडुबिस में एक यात्री ट्रेन और कार्गो ट्रेन की टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गई। इस हादसे 26 लोग घायल भी हुए हैं। क्षेत्रीय गवर्नर ने इस घटना की जानकारी दी। घटना के बाद बचावदल कर्मी मौके पर पहुंचे। इस घटना पर चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला ने शोक व्यक्त करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पीएम फियाला ने कहा, "पारडुबिस में दो ट्रेनों की टक्कर एक बड़ा दुर्भाग्य है। हम सभी पीड़ितों और घायलों के बारे में सोच रहे हैं।"
विज्ञापन


यात्री ट्रेन के विवरण को साझा करते हुए पारडुबिस के गवर्नर मार्टिन नेटोलिकी ने कहा कि इसका संचालन रेल कंपनी रेजियोजेट द्वारा किया जाता था। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा, "रेजियोजेट ट्रेन और मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की टक्कर में कई लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए।"


समाचार एजेंसियों ने इस घटना का फुटेज जारी किया। इस फुटेज के अनुसार, एक गाड़ी ट्रैक से हटती हुई दिखाई दे रही है। पुसिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर  तस्वीरें पोस्ट करते हुए आपातकालीन सेवा वाहनों की लाइन और हेलीकॉप्टर दिखाया। रेलवे विभाग के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed