फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two special flights to fly out Indian nationals on Saturday from conflict-ridden Israel

Israel-Hamas Conflict: भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए दो विशेष उड़ानों की घोषणा, दूतावास ने की यह अपील

Sat, 14 Oct 2023 08:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Oct 2023 08:25 PM IST
सार

पहली उड़ान के स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे रवाना होने की उम्मीद है और इसमें 230 यात्री सवार हो सकते हैं। दूसरी उड़ान स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे निर्धारित है और इसमें 330 यात्री सवार हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Two special flights to fly out Indian nationals on Saturday from conflict-ridden Israel
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को एक सप्ताह का समय बीत चुका है। इस्राइली रक्षा बल गाजा में आतंकी संगठन के ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है। इस बीच, दो दिनों के भीतर भारत ने अपने चार सौ से अधिक नागरिकों को युद्धग्रस्त देश से बाहर निकाला है। वहीं, तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने शनिवार को दो विशेष उड़ानों की घोषणा की है, संघर्ष के बीच देश छोड़ने के इच्छुक भारतीयों को सुविधा हो सके। 

विज्ञापन


ये विशेष उड़ानें 12 अक्तूबर को लॉन्च किए गए 'ऑपरेशन अजय' का हिस्सा हैं। यह अभियान उन भारतीय नागरिकों को वापसी की सुविधा प्रदान कर रहा है, जो सात अक्तूबर को गाजा से हमास आतंकवादियों की ओर से इस्राइली शहरों पर किए गए हमलों के बाद घर लौटना चाहते हैं।
विज्ञापन


पहली उड़ान के स्थानीय समयानुसार शाम पांच बजे रवाना होने की उम्मीद है और इसमें 230 यात्री सवार हो सकते हैं। दूसरी उड़ान स्थानीय समयानुसार रात 11 बजे निर्धारित है और इसमें 330 यात्री सवार हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजदूत संजीव सिंगला ने पीटीआई भाषा से कहा, दूतावास इस्राइल में हमारे उन सभी नागरिकों की सुविधा के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है, जो देश छोड़ना चाहते हैं। हमने छात्रों, देखभाल करने वालों और व्यावसायिक लोगों तक पहुंच बनाई है। उनमें से कुछ वास्तव में स्वयंसेवक के रूप में हमारे साथ काम कर रहे हैं। हम सभी से शांत रहने की अपील करते हैं। 


दूतावास ने एक बयान में कहा, 'दूतावास ने आज दो विशेष उड़ानों के लिए पंजीकृत भारतीय नागरिकों के अगले जत्थे को ईमेल किया है। अन्य पंजीकृत लोगों को बाद की उड़ानों के लिए संदेश जारी किए जाएंगे।' भारतीय दूतावास द्वारा सभी भारतीयों के लिए मिशन के डेटाबेस में पंजीकरण कराने के लिए लॉन्च किए गए अभियान के बाद यात्रियों को 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर चुना जाता है। उनकी वापसी का खर्च सरकार उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed