फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Two special assistants of Pakistan PM Imran khan resign

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के दो विशेष सहायकों ने दिया इस्तीफा

Thu, 30 Jul 2020 07:32 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अवधेश कुमार Updated Thu, 30 Jul 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
Two special assistants of Pakistan PM Imran khan resign
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की ‘डिजिटल पाकिस्तान’ के लिए विशेष सहायक तानिया एदरुस और स्वास्थ्य पर विशेष सहायक डॉ. जफर मिर्जा ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। प्रधानमंत्री के 15 विशेष सहायकों की संपत्ति और दोहरी नागरिकता के सार्वजनिक होने के बाद तानिया और जफर ने इस्तीफे की घोषणा की है। 
विज्ञापन


गूगल की पूर्व कार्यकारी रह चुकीं तानिया को इस साल के शुरुआत में डिजिटल पाकिस्तान के लिए विशेष सहायक के रूप में नियुक्त किया गया था। तानिया ने कहा कि अपनी दोहरी नागरिकता के कारण सरकार की हो रही आलोचना के चलते उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


वहीं डॉ. मिर्जा ने संपत्ति सार्वजनिक किए जाने के मुद्दे पर इस्तीफा दिया। बता दें कि हाल में इन में से सात लोगों की दोहरी नागरिकता की बात सामने आई थी, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार की इस मुद्दे पर आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed